welcome to the jungle song ghis ghis ghis:अक्षय कुमार स्टाटर फिल्म “वेलकम टू द जंगल” फिल्म का घिस घिस सांग आज रिलीज हो गया है. इस भोजपुरी गाने में अक्षय कुमार के साथ भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अदाकारा अक्षरा सिंह नज़र आ रही हैं. इस गाने की मेकिंग और अक्षय कुमार के साथ काम करने के अनुभव पर उर्मिला कोरी के साथ हुई बातचीत के प्रमुख अंश
इस तरह से अक्षय सर के घिस घिस सांग में हुई एंट्री
वेलकम टू द जंगल के निर्माता अहमद सर हैं। उनका कॉल आया था. इसके साथ ही गणेश आचार्य सर का भी कॉल आया था.उन्होंने बताया कि इंट्रो सांग है. इसे आप करो. अक्षय सर भी इस गाने का हिस्सा होंगे.ये जब मैंने सुना तो मेरी ख़ुशी दुगुनी हो गयी. उनके गानों पर बचपन में बहुत डांस किया है.उनके साथ स्क्रीन शेयर करना. बहुत बड़ी बात थी। खास बात है कि जब मुझे मालूम पड़ा कि ये भोजपुरी सांग होगा तो आप समझ नहीं सकती कि वह ख़ुशी मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकती हूँ.आप इतनी बड़ी फिल्म में अपनी भाषा का प्रतिनिधत्व कर रहे हैं.इससे बड़ी बात क्या होगी.
अक्षय सर को भोजपुरी सीखायी
इस गाने की शूटिंग के दौरान मैं बहुत उत्साहित थी. एक दिन में ही इस गाने को शूट कर लिया गया था. सभी ने बहुत अपनापन दिया. अक्षय सर इतने बड़े सुपरस्टार हैं लेकिन वह बहुत अपनेपन से मिले. बहुत सहज करवाया। बहुत ख्याल रखा था.मैंने अक्षय सर को भोजपुरी सीखायी.गाने के बोल में लागल बा दिलवा प्लेबॉय से है. ये लाइन जब वो गा रहे थे तो वह इससे मुझसे मतलब बताने को कह रहे थे. कुछ लाइन्स गाने की बोलने से पहले वह मुझसे कहते थे कि तुम बोलकर बताओ तो फिर वह उसी अंदाज में बोलते थे. उन्होंने कहा कि उन्हें भोजपुरी में गाना गाकर मज़ा आया. उन्होंने कहा कि बीट्स सुनकर मजा आ रहा है.तुझे लग रहा ना ये गाना सभी को पसंद आएगा. मैंने बोला हां सर भोजपुरी गाने पेपी होते ही हैं. लोग सुनकर डांस करने लगते हैं.ये भी सभी को पसंद आएगा.
अक्षय सर ने अपने घर खाने पर बुलाया था
घिस घिस गाने की शूटिंग बहुत खास थी.इसके बाद भी अक्षय ने बहुत अपनापन दिया था.इस गाने के लिए कुछ दिनों पहले रील शूट कर रहे थे तो उन्होंने अपने घर खाने पर बुलाया था. रागी की रोटी खिलाई गुड़ और पालक के साथ. मैंने उन्हें बोला कि रोटी और गुड़ तो हम बचपन से खाकर बड़े हुए हैं तो उन्होंने कहा कि क्या मैं इंसान नहीं हूँ. मैं भी यही सब खाता हूँ.मैं कुछ अलग नहीं खाता हूं.उन्होंने बातचीत के दौरान मुझे टैलेंटेड कहा , जो मेरे लिए बहुत ख़ास था।
भोजपुरी रियलिटी शो को इस वजह से मना किया
मैं नाम नहीं लूंगी लेकिन एक ओटीटी प्लेटफार्म पर एक भोजपुरी रियलिटी शो आ रहा है. मैंने मना कर दिया. उसमें बहुत से ऐसे लोग हैं. जो हम लोग को टारगेट करते हैं. वापस से वही चीज का ठप्पा नहीं चाहिए।( हँसते हुए) भले ही कितने भी पैसे मिले. मुझे क्या खरीदेगा रुपैया. भोजपुरी एक्टर्स का ऐठन हैं तो मैं भी बिहार सेही हूँ. लड़की हूँ तो ऐठन नहीं रहेगा. ऐसा नहीं है.
हिंदी इंडस्ट्री को और एक्सप्लोर करने वाली हूं
मैं पटना की लड़की हूं. मेरा नाम भोजपुरी इंडस्ट्री से है.अपनी मिटटी पर गुमान है. भोजपुरी हमेशा मेरे लिए खास रहेगा लेकिन मैं हिंदी इंडस्ट्री को भी एक्सप्लोर करना चाहती हूँ. मैं बहुत मेहनत करके यहाँ तक पहुंची हूँ.मेरे मम्मी और पापा भोजपुरी इंडस्ट्री से हैं लेकिन उनका इंडस्ट्री में होना मेरे लिए माइनस साबित हुआ. जिन लोगों ने मुझे बचपन से देखा था. वे लोग ही मुझे काटने में सबसे आगे थे लेकिन तमाम मुश्किलात के बावजूद मैं मजबूती से टिकी रही हूँ. हिंदी में आगे भी बहुत कुछ ख़ास आनेवाला है लेकिन उसके बारे में बात अभी नहीं का पाउंगी क्योंकि मुझे काटने वाले लोगों की कमी नहीं है.
