हॉरर-कॉमेडी का साल 2024 में बॉक्स ऑफिस पर दिखा राज, Stree 2 के बाद भूल-भूलैया 3 बनेगी हिट

Stree 2: साल 2024 में हॉरर-कॉमेडी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया. जिसमें शैतान से लेकर मुंज्या और स्त्री 2 शामिल है. अब फैंस कार्तिक आर्यन की भूल-भूलैया 3 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही है.

Stree 2: स्त्री 2 ने हर किसी का ध्यान खींचा है. यह फिल्म मोस्ट अवेटेड मूवीज में से एक थी और अब फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने ओपनिगं डे पर 51.8 करोड़ का कलेक्शन किया. इतना तो साफ है कि जल्द ही मूवी 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी. इसे दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी काफी ज्यादा प्यार मिला. इस साल बॉक्स ऑफिस पर हॉरर फिल्मों ने खूब कमाल किया है, जहां पहले थियेटर्स में मुंज्या रिलीज हुई थी. जिसमें 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. अब सबकी निगाहें कार्तिक आर्यन की भूल-भूलैया 3 पर है. मूवी 1 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

स्त्री 2 की तरह बॉक्स ऑफिस पर राज करेगी भूल-भूलैया 3

स्त्री 2 के बाद अब हर कोई भूल भुलैया 3 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. ये फिल्म भी एक और हॉरर कॉमेडी है और मुंज्या और स्त्री 2 की सुपर सफलता के साथ सभी को यकीन है कि भूल भुलैया 3 एक बड़ी हिट होगी. साल 2024 में दर्शकों ने हॉरर कॉमेडी जॉनर को काफी ज्यादा पसंद किया है. जहां हमने आर माधवन और अजय देवगन अभिनीत शैतान को भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करते देखा है.

Also Read- Stree 2 Review: स्त्री 2 देखने के बाद नेटिजन्स का पहला रिएक्शन आया सामने, टिकट लेने से पहले पढ़ें रिव्यू

Also Read- Stree 2 की कहानी आई पसंद, तो OTT पर इन हॉरर फिल्मों को बिल्कुल न करें मिस, हनुमान चलीसा पढ़ना तय

भूल भुलैया 3 में मौजूद है ये स्टारकास्ट

भूल भुलैया 3 की बात करें तो फिल्म में तृप्ति डिमरी, विद्या बालन, राजपाल यादव, माधुरी दीक्षित जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों की टोली है. मूवी इसी साल दिवाली के दौरान रिलीज होने वाली है. भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर थी, जिसने दुनिया भर में लगभग 300 करोड़ रुपये की कमाई की. अब सभी को तीसरे सीक्वल से भी काफी उम्मीदें हैं. कहा जा रहा है कि भूल भूलैया 3 में “अमी जे तोमार” गाने में विद्या बालन और माधुरी दीक्षित के बीच फेस ऑफ देखा जाएगा. बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन से होगी. जिसमें अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर खान जैसे कलाकार हैं.

Also Read- Stree 2: इन कारणों से फिल्म ने पहले ही दिन कमाए 76.5 करोड़, रचा इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >