शादी के बाद पहली बार साथ दिखेंगे अदिति-सिद्धार्थ: विशाल भारद्वाज की ‘लस्ट स्टोरीज 3’ में निभाएंगे मुख्य किरदार; इन सितारों को भी बना चुके हैं सुपरस्टार

बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ, विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 3' में एक साथ नजर आएंगे. यह उनकी शादी के बाद पहली ऑन-स्क्रीन उपस्थिति होगी.

मशहूर फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज 3’ को लेकर बॉलीवुड गलियारों में बज बना हुआ है. इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खास बात यह है कि अभिनेत्री अदिति राव हैदरी व उनके पति सिद्धार्थ शादी के बाद पहली बार ऑन-स्क्रीन एक साथ नजर आएंगे. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में यह रियल-लाइफ कपल फिल्म में मुख्य भूमिका निभाता दिखेगा, जहां अदिति ‘सायरा बेगम’ के किरदार में नजर आएंगी.

मालूम हो कि विशाल भारद्वाज हमेशा से कलाकारों से उनका सर्वश्रेष्ठ अभिनय निकलवाने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने समय-समय पर सिनेमा जगत को कई आइकॉनिक जोड़ियां और किरदार दिए हैं. शाहिद कपूर के साथ कमीने और हैदर, प्रियंका चोपड़ा के साथ 7 खून माफ, सैफ अली खान के साथ ओमकारा और सान्या मल्होत्रा के साथ पटाखा जैसी फिल्में इसका जीवंत उदाहरण हैं. अब अदिति व सिद्धार्थ के साथ उनका यह नया गठजोड़ दर्शकों के लिए बेहद खास और दिलचस्प होने वाला है.

शादी के बाद अदिति-सिद्धार्थ की पहली ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री

विशाल भारद्वाज की सिनेमाई दुनिया में अदिति राव हैदरी की एंट्री बेहद खास मानी जा रही है. लस्ट स्टोरीज 3 के विशाल वाले सेगमेंट में अदिति सायरा बेगम का रोल निभा रही हैं. शादी के बाद पति सिद्धार्थ के साथ उनकी यह पहली ऑन-स्क्रीन फिल्म है. इस रियल लाइफ जोड़ी को पर्दे पर एक साथ देखना फैंस के लिए काफी रोमांचक होगा. विशाल की बेहतरीन कहानी और इस नए शादीशुदा जोड़े की केमिस्ट्री मिलकर पर्दे पर एक अलग जादू बिखरने के लिए पूरी तरह तैयार है.

शाहिद, प्रियंका व सैफ के करियर को दी नई पहचान

विशाल भारद्वाज का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि उन्होंने कई स्थापित और उभरते कलाकारों के करियर को नया मोड़ दिया है. शाहिद कपूर को कमीने में डबल रोल और हैदर में संजीदा किरदार देकर उन्होंने सुपरस्टार बनाया. इसी तरह 7 खून माफ में प्रियंका चोपड़ा को 7 अलग-अलग अवतारों में ढालकर उनके अभिनय को नए आयाम दिए. वहीं ओमकारा में सैफ अली खान को लंगड़ा त्यागी बनाकर और पटाखा में सान्या मल्होत्रा को देहाती अंदाज में पेश कर उन्होंने हर बार साबित किया है कि वे कलाकारों से आइकॉनिक काम कराने में माहिर हैं.

Also Read: ‘भोजपुरी हुक लाइन नहीं हटेगी’: जब एकता कपूर के आगे अड़ गए बिहार के कौशल किशोर; बोले- 70 म्यूजिशियंस के साथ पहली बार बना छठ गीत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By हिमांशु देव

हिमांशु देव सितंबर 2023 से पटना में प्रभात खबर से जुड़कर प्रिंट और डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. कला, साहित्य-संस्कृति, नगर निगम और स्मार्ट सिटी से जुड़ी खबरों पर प्रमुखता से काम किया है. महिला, युवा और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाना प्राथमिकता में शामिल है. व्यक्तिगत तौर पर किताबें पढ़ना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना अच्छा लगता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >