Abhay deol: हॉलीवुड फिल्म मैं नजर आयेंगे अभय रोम-कॉम में नताशा बासेट के साथ धमाकेदार वापसी

अभय देओल हॉलीवुड में नई फिल्म "डोन्ट यू बी माय नेबर" में नताशा बासेट के साथ नजर आएंगे. फिल्म की कहानी प्यार और जिंदगी के विभिन्न पहलुओं पर आधारित है. जो मेजर्ली अलग थॉट प्रोसेस होने पार फोकस करती है.

अभय देओल की हॉलीवुड में नई पारी

Abhay deol: अभय देओल, जो बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन एक्टिंग और करिश्माई अंदाज के लिए जाने जाते हैं, अब हॉलीवुड की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं. अभय ने हाल ही में अपनी नई हॉलीवुड फिल्म “डोन्ट यू बी माय नेबर” की अनाउंसमेंट  की है, जिसमें वह नताशा बासेट के साथ नजर आएंगे. अभय ने इस प्रोजेक्ट को लेकर अपने उत्साह का इजहार किया और कहा कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट उन्हें 80 और 90 के दशक के रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों की याद दिलाती है.

नताशा बासेट के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर

अभय देओल पहली बार नताशा बासेट के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं, जो एल्विस प्रेसेली की फिल्म ‘एल्विस’ में अपने रोल के लिए जानी जाती हैं.इसके अलावा, नताशा ने ‘ब्रिटनी एवर आफ्टर’, ‘ऑपरेशन बफैलो’ और ’12 माईटी ऑर्फन्स’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है.

Abhay deol

Also read:Abhay Deol ने अनुराग कश्यप को कहा- झूठा, बोले- देव डी की शूटिंग के दौरान फाइव स्टार होटल की नहीं की डिमांड

Also read:Zeenat aman: लंबे समय बाद एक्ट्रेस की नेटफ्लिक्स पर धमाकेदार वापसी, नई वेब सीरीज द रॉयल्स में नजर आएंगी

फिल्म की कहानी

इस फिल्म की कहानी जय (अभय देओल) और एमिली (नताशा बासेट) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके प्यार और जिंदगी के बारे में विचार एक-दूसरे से काफी अलग होते हैं. फिल्म के डायरेक्टर हैरी ग्रेवाल ने बताया कि यह कहानी हल्की-फुल्की और सोचने पर मजबूर करने वाली है. साथ ही, प्रोड्यूसर रमन पाल्टा ने कहा कि यह फिल्म उन दर्शकों को पसंद आएगी जो प्यार में खोने और उसे फिर से पाने की तकलीफ को समझते हैं.

अभय का अन्य प्रोजेक्ट “बन टिक्की”

हॉलीवुड में अपने नए प्रोजेक्ट के अलावा, अभय देओल जल्द ही शबाना आजमी ,जीनत अमान और लिन लैशराम के साथ “बन टिक्की” में भी नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन मनीष मल्होत्रा कर रहे हैं.

Also read:Emily in paris 4: पेरिस की गलियों में रोमांच और ड्रामा, जानें क्या होगा आपके फेवरेट शो के नए सीजन में

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sahil Sharma

Literature enthusiast with go getter persona, Putting my thoughts out there with the tendency that world will read it. Currently writing on the updates of tinsel town Bilbliographic, Enthusiastic, Positive

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >