काजोल धनुष के साथ तमिल फिल्म में काम करेंगी

चेन्नई : करीब 20 साल बाद तमिल सिनेमा में वापसी करते हुए हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री काजोल ‘वीआईपी2′ में धनुष के साथ दिखेंगी.काजोल सफल रही फिल्म ‘वीआईपी’ के दूसरे भाग का हिस्सा होंगी और फिल्म के सह निर्माता धनुष वुंडरबर फिल्म्स हैं. निर्माताओं ने एक विज्ञप्ति में बताया कि काजोल धनुष के साथ पहली […]

चेन्नई : करीब 20 साल बाद तमिल सिनेमा में वापसी करते हुए हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री काजोल ‘वीआईपी2′ में धनुष के साथ दिखेंगी.काजोल सफल रही फिल्म ‘वीआईपी’ के दूसरे भाग का हिस्सा होंगी और फिल्म के सह निर्माता धनुष वुंडरबर फिल्म्स हैं.

निर्माताओं ने एक विज्ञप्ति में बताया कि काजोल धनुष के साथ पहली बार काम करेंगी. वह लंबे अंतराल के बाद तमिल फिल्म में काम करेंगी.काजोल ने पहले ‘मिनसारा कानावू’ नाम की तमिल फिल्म में प्रभु देवा और अरविंद स्वामी के साथ काम किया था.
ज्ञात हो कि काजोल हिंदी फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री हैं और उन्होंने ‘दिलवाले दुल्हनियां जायेंगे ‘ जैसे सुपरहिट फिल्म में लीड किरदार निभाया . अभिनेता अजय देवगन के साथ शादी के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना कम कर दिया. शादी के बाद उन्होंने फना जैसी हिट फिल्म दिये. अंधी लड़की की भूमिका निभाकर काजोल ने इस फिल्म में शानदार अभिनय कर कई अवार्ड जीतीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >