प्रिंस नरुला ने जीता बिग बॉस-9 का खिताब

मुंबई : दो रियलिटी शो के विनर रहे पंजाबी मुंडा प्रिंस नरुला कलर्स चैनल के सबसे लोकप्रिय शो ‘बिग बॉस-9’ के विजेता घोषित किये गये हैं. शो की थीम डबल ट्रबल होने की वजह से शो में प्रिंस को किसी एक प्रतिभागी के साथ घर में एंट्री करनी थी, लेकिन उस वक्त कोई भी उन्हें […]

मुंबई : दो रियलिटी शो के विनर रहे पंजाबी मुंडा प्रिंस नरुला कलर्स चैनल के सबसे लोकप्रिय शो ‘बिग बॉस-9’ के विजेता घोषित किये गये हैं. शो की थीम डबल ट्रबल होने की वजह से शो में प्रिंस को किसी एक प्रतिभागी के साथ घर में एंट्री करनी थी, लेकिन उस वक्त कोई भी उन्हें चुनने के लिए तैयार नहीं था.

लेकिन, शनिवार को उन्होंने अपने प्यार और दोस्ती से इतने लोगों का दिल जीत लिया और बिग बॉस के घर से शो के विजेता बन कर निकले. शो में अपने अफेयर्स को लेकर भी प्रिंस काफी चर्चा में रहे. उनका नाम कभी युविका चौधरी के साथ जुड़ा, तो कभी नोरा के साथ. बिग बॉस के घर में उन्होंने सभी टास्क पूरे किये और हर उतार-चढ़ाव का बेहद शानदार तरीके से सामना किया.

कैटरीना औरसलमान दोनों पहले एकदूसरे को डेट कर चुके हैं और कैटरीना को बॉलीवुड में लॉन्‍च करनेवाले भी सलमान ही हैं. हाल ही में दोनों एक बार सुर्खियों में थे. खबरें की मानें तो कैटरीना और रणबीर कपूर को ब्रेकअप हो चुका है और दोनों अलग-अलग अपनी मंजिलों की ओर बढ़ रहे हैं. लेकिन इस ब्रेकअप से पहले कैटरीना ने सलमान से मुलाकात की थी.

कैटरीना इस शो में अपनी आगामी फिल्‍म ‘फितूर’ के प्रमोशन को लेकर नजर आयेंगी. शो में उनके साथ फिल्‍में में उनके कोस्‍टार अभिनेता आदित्‍य रॉय कपूर भी नजर आ सकते हैं. दोनों के अलावा फिनाले में ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ की भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक, ‘नागिन’ की लीड एक्‍ट्रेस मौनी रॉय और सीरीयल ‘अशोका’ के लीड करेक्‍टर सिद्धार्थ निगम भी मौजूद होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >