7 Min 12 Sec Song: हर टूटे दिल के आशिक की आवाज, वो गाना जिसे माधुरी दीक्षित की हमशक्ल ने बनाया सुपरहिट

7 Min 12 Sec Song: ‘परदेसी परदेसी जाना नहीं’ 90 के दशक का ऐसा सैड सॉन्ग है, जिसने टूटे दिलों की भावनाओं को आवाज दी. नदीम-श्रवण के संगीत और उदित-अलका की आवाज ने इसे सदाबहार बना दिया. पढे़ं इसके बारे में…

7 Min 12 Sec Song: जब भी एवरग्रीन सैड सॉन्ग की बात होती है, तो सबसे पहले दिल में एक ही गाना उतरता है. करीब 7 मिनट 12 सेकंड का वो दर्द भरा गीत, जिसने टूटे हुए दिलों की फीलिंग को आवाज दी. हां, वही ‘परदेसी परदेसी जाना नहीं’. 90 के दशक का ये गाना सिर्फ म्यूजिक नहीं, बल्कि मोहब्बत, जुदाई और बेबसी की पहचान बन चुका है.

माधुरी दीक्षित की हमशक्ल ने गाने में डाला जान 

फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ का ये सॉन्ग रिलीज होते ही सुपरहिट हो गया था और आज भी उतना ही असर करता है. इस गाने की खासियत सिर्फ इसकी धुन या बोल नहीं थे, बल्कि वो मासूम चेहरा भी था, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया. माधुरी दीक्षित की हमशक्ल कही जाने वाली प्रतिभा सिन्हा की सादगी और एक्सप्रेशन ने गाने में ऐसी जान डाल दी कि कई जगह वो फिल्म की हीरोइन करिश्मा कपूर पर भी भारी पड़ती नजर आईं.

उदित नारायण और अल्का याग्निक ने बना दिया अमर

समीर के लिखे बोल और नदीम-श्रवण का दिल छू लेने वाला संगीत इस गाने की आत्मा बन गया. वहीं उदित नारायण, अल्का याग्निक और सपना अवस्थी की आवाज ने इसे अमर बना दिया. ‘परदेसी परदेसी जाना नहीं’ आज भी प्यार में टूटे हर इंसान की कहानी बयां करता है.

टैक्सी ड्राइवर और अमीर लड़की की प्रेम कहानी

फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ 1996 की सुपरहिट रोमांटिक ड्रामा है, जिसका निर्देशन धर्मेश दर्शन ने किया और इसमें आमिर खान व करिश्मा कपूर ने अभिनय किया. कहानी एक गरीब टैक्सी ड्राइवर राजा और अमीर लड़की आरती के बीच वर्गभेद से टकराती प्रेम कहानी दिखाती है, जिसमें परिवार की साज़िशें और इमोशनल टकराव अहम हैं. फिल्म का संगीत नदीम–श्रवण ने दिया, जो रिलीज़ के बाद जबरदस्त लोकप्रिय हुआ.

ALSO READ: Year Ender 2025: इन 5 स्टार्स का टीवी-OTT पर रहा जलवा, साल खत्म होने से पहले जानिए इनके बारे में…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >