दूसरी शादी को लेकर ”नर्वस” हैं पूर्व ”बिग बॉस” प्रतिभागी डिम्पी गांगुली

कोलकाता : दुबई में रहने वाले व्यवसायी रोहित रॉय से दूसरी शादी रचाने जा रही मॉडल-अभिनेत्री डिम्पी गांगुली का कहना है कि वह अपनी शादी को लेकर बेचैन एवं घबरायी हुई दोनों हैं. राहुल महाजन की पूर्व पत्नी डिम्पी जल्द ही यहां शादी करेंगी और अपने भविष्य को लेकर आशान्वित हैं. 30 साल की पूर्व […]

कोलकाता : दुबई में रहने वाले व्यवसायी रोहित रॉय से दूसरी शादी रचाने जा रही मॉडल-अभिनेत्री डिम्पी गांगुली का कहना है कि वह अपनी शादी को लेकर बेचैन एवं घबरायी हुई दोनों हैं. राहुल महाजन की पूर्व पत्नी डिम्पी जल्द ही यहां शादी करेंगी और अपने भविष्य को लेकर आशान्वित हैं.

30 साल की पूर्व ‘बिग बॉस’ प्रतिभागी ने कहा, ‘मैं बहुत ही खुश हूं लेकिन बेचैन और घबरायी हुई भी हूं. इन क्षणिक भावनाओं को परिभाषित नहीं किया जा सकता, हां मैं अपने प्रेम संबंधों की वर्तमान स्थिति का आनंद उठा रही हूं और भविष्य को लेकर आशान्वित हूं.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >