मैं संतुलित होकर हर खाने का लुत्‍फ उठाती हूं : निकोल शर्जिंगर

लॉस एंजिलिस : गायिका निकोल शर्जिंगर का कहना है कि जब स्वस्थ भोजन की बात आती है तब वह खाने से परहेज नहीं करतीं. उनका कहना हैं कि वे संतुलित होकर हर खाने का लुत्‍फ उठाती है. ‘पीपल मैगजीन’ के अनुसार 36 वर्षीया गायिका ने कहा,’ जब भी स्वस्थ भोजन की बात आती है तब […]

लॉस एंजिलिस : गायिका निकोल शर्जिंगर का कहना है कि जब स्वस्थ भोजन की बात आती है तब वह खाने से परहेज नहीं करतीं. उनका कहना हैं कि वे संतुलित होकर हर खाने का लुत्‍फ उठाती है.

‘पीपल मैगजीन’ के अनुसार 36 वर्षीया गायिका ने कहा,’ जब भी स्वस्थ भोजन की बात आती है तब मैं खाने की किसी चीज पर पूरी तरह से रोक नहीं लगाती और संयम में रहकर हर खाने का लुत्फ लेती हूं.’ हालांकि उन्होंने कहा कि जब वह अपने वजन पर नियंत्रण रख रही होती हैं तो वह आधी रात में कुछ खाने से बचती हैं.

निकोल ने कहा,’ मैं जब अपने वजन पर नजर रख रही होती हूं, तो मैं देर रात में कुछ भी खाने से बचती हूं.’ उन्होंने बताया कि वह दिन में आठ गिलास पानी पीती हैं. वह नाश्ते में दही एवं ग्रेनोला खाती हैं और रात के खाने में पास्ता खाना पसंद करती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >