''बिग बॉस'' हाउस के अंदर जाने में कोई दिलचस्‍पी नहीं, बस मेजबानी से खुश : फराह खान

बॉलीवुड की जानीमानी फिल्‍मकार फराह खान टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस को होस्‍ट बन गई हैं. उनका कहना है कि उन्‍हें बिग बॉस हाउस के अंदर जाने में कोई दिलचस्‍पी नहीं है. बिग बॉस की नयी कड़ी ‘बिग बॉस हल्‍ला बोल’ की शुरूआत हो चुकी है. घर में पांच नये प्रतिभागियों की इंट्री हसे चुकी […]

बॉलीवुड की जानीमानी फिल्‍मकार फराह खान टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस को होस्‍ट बन गई हैं. उनका कहना है कि उन्‍हें बिग बॉस हाउस के अंदर जाने में कोई दिलचस्‍पी नहीं है. बिग बॉस की नयी कड़ी ‘बिग बॉस हल्‍ला बोल’ की शुरूआत हो चुकी है. घर में पांच नये प्रतिभागियों की इंट्री हसे चुकी है.

‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ की डयारेक्‍टर फराह खान का कहना है कि,’ मैं बिग बॉस के घर के अंदर कभी नहीं जाउंगी. मुझे नहीं लगता इसकी कोई जरूरत है. मुझे रोजना सिर्फ अपने घर जाना पसंद है. यह घर उन लोगों के लिए ठीक है जो नये है और सबकी नजरों में आना चाहते हैं.’

वहीं फराह ने शो को होस्‍ट करने के बारे में कहा कि,’ शो को होस्‍ट करना सचमुच बहुत मुश्किल हैं. यह शो अलग-थलग कर देनेवाला है. लेकिन मैं इस बात से भी खासा उत्‍साहित हूं कि मैं इस शो को होस्‍ट कर रही हूं.’ आपको बता दें कि इससे पहले शो की मेजबानी सलमान खान कर रहे हैं. वहीं इस बारे में फराह का कहना है कि सलमान की जगह मैं इसलिए ले रही हूं क्‍योंकि वो किसी और प्रोजेक्‍ट में व्‍यस्‍त हैं.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >