जहां 200 करोड़ की थी उम्मीद, वहां मिला सिर्फ 30 करोड़ का ऑफर, यश की 500 करोड़ी 'Toxic' के साथ OTT पर यह क्या हुआ?

500 करोड़ के बजट में बनी यश की 'टॉक्सिक' को बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर भी बड़ा झटका लगा है. रिलीज से पहले जिस फिल्म के डिजिटल राइट्स 200 करोड़ में बिकने की उम्मीद थी, अब उसे महज 30 करोड़ रुपये का ऑफर मिला है. जानिए KGF 2 स्टार की फिल्म की डील में इतनी बड़ी गिरावट क्यों आई.

Yash Toxic OTT Rights: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आई है. रिलीज से पहले जिस फिल्म से शानदार कमाई की उम्मीद की जा रही थी, उसकी बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस ने मेकर्स को निराश किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करने के बाद फिल्म के OTT राइट्स की कीमत में भी भारी गिरावट आई है.

200 करोड़ की उम्मीद, अब 30 करोड़ का ऑफर

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक 'टॉक्सिक’ को यश की पिछली ब्लॉकबस्टर ‘KGF: चैप्टर 2’ के बाद उनकी बड़ी वापसी के तौर पर देखा जा रहा था. फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर बड़े आंकड़ों की उम्मीद थी और इसके OTT राइट्स के लिए करीब 200 करोड़ रुपये की वैल्यू की उम्मीद की जा रही थी.

">

हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के कमजोर प्रदर्शन के बाद डिजिटल राइट्स की स्थिति बदल गई है. फिल्म को OTT राइट्स के लिए महज 30 करोड़ रुपये का ऑफर मिला है. खास बात यह है कि अभी तक इस ऑफर पर कोई डील फाइनल नहीं हुई है.

500 करोड़ के बजट वाली फिल्म को लगा बड़ा झटका

‘टॉक्सिक’ का अनुमानित बजट करीब 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म ने रिलीज के समय जबरदस्त शुरुआत की थी और पहले दिन सभी भाषाओं को मिलाकर करीब 101 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

टॉक्सिक, फोटो - इंस्टाग्राम

लेकिन शुरुआती शानदार ओपनिंग के बाद फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया और कमजोर वर्ड ऑफ माउथ का सामना करना पड़ा. इसका असर आगे की कमाई पर पड़ा और फिल्म की बॉक्स ऑफिस रफ्तार धीमी हो गई.

स्टारकास्ट और बड़े नाम भी नहीं बचा पाए फिल्म

‘टॉक्सिक’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार नजर आए हैं. फिल्म को एक अलग तरह की गैंगस्टर कहानी के रूप में पेश किया गया था.

यश की लोकप्रियता और बड़ी स्टारकास्ट के कारण फिल्म से काफी उम्मीदें थीं. यही वजह थी कि रिलीज से पहले इसके थिएट्रिकल और डिजिटल राइट्स की वैल्यू को लेकर भी बड़े अनुमान लगाए जा रहे थे. यह भी पढ़ें: Toxic की Rukmani बेशक हो रही हैं Troll, लेकिन Bollywood की इन फिल्मों में भी दिखी Boldness की सारी हदें पार करने की कोशिश

OTT डील में इतनी बड़ी गिरावट क्यों आई?

किसी फिल्म की OTT वैल्यू काफी हद तक उसके थिएट्रिकल प्रदर्शन, दर्शकों की प्रतिक्रिया और भविष्य की स्ट्रीमिंग डिमांड पर निर्भर करती है. ‘टॉक्सिक’ के मामले में बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहने से डिजिटल प्लेटफॉर्म की ओर से मिलने वाली कीमत पर भी असर पड़ता दिखाई दे रहा है.

200 करोड़ रुपये की अनुमानित OTT वैल्यू से 30 करोड़ रुपये के ऑफर तक पहुंचना करीब 170 करोड़ रुपये का अंतर दिखाता है. हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा अभी एक रिपोर्टेड ऑफर है, फाइनल OTT डील नहीं.

यश के लिए क्यों अहम है ‘टॉक्सिक’ का प्रदर्शन?

‘टॉक्सिक’ यश के लिए खास फिल्म है क्योंकि यह ‘KGF 2’ के बाद उनकी अगली बड़ी रिलीज है। ‘KGF’ फ्रेंचाइजी ने उन्हें देशभर में एक बड़ी पैन-इंडिया पहचान दिलाई थी। ऐसे में उनकी अगली फिल्म से भी उसी स्तर के प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी.

ये भी पढ़ें: यश की Toxic को महेश बाबू के बेटे ने दी सिर्फ 0.5 रेटिंग, नेगेटिव रिव्यू के बीच धुरंधर डायरेक्टर ने भी किया रिव्यू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >