दर्शक चाहें, तो किसी को भी स्टार बना सकते हैं : अमिताभ बच्चन
मुंबई : बॉलीवुड के किंग माने जाने वाले अमिताभ बच्चन ने कहा है कि मैंने कैरियर में कई उतार-चढ़ाव को देखा है, लेकिन मैं मानता हूं दर्शकों में इतनी ताकत है कि वे किसी को भी महानायक बना सकते हैं और उसे पल में धूल भी चटा सकते हैं. अमिताभ बच्चन का कहना है कि […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
मुंबई : बॉलीवुड के किंग माने जाने वाले अमिताभ बच्चन ने कहा है कि मैंने कैरियर में कई उतार-चढ़ाव को देखा है, लेकिन मैं मानता हूं दर्शकों में इतनी ताकत है कि वे किसी को भी महानायक बना सकते हैं और उसे पल में धूल भी चटा सकते हैं. अमिताभ बच्चन का कहना है कि अभी भी वे खुद को दर्शकों की तरफ से असुरक्षा का सामना करने के लिए तैयार नहीं मानते.
72 साल के अभिनेता ने कहा कि दर्शकों के पास वह ताकत है कि वह सितारों को स्टारडम की सबसे ऊंंची चोटी पर पहुंचा सकते हैं और एक झटके में नीचे उतार भी सकते हैं.
अमिताभ ने अपने ब्लॉग में किसी अभिनेता की जिंदगी में दर्शकों के महत्व को बताते हुए कहा, दर्शकों से असुरक्षा किसी के सामने सबसे बड़ी चुनौती होती है. जो ऐसा कर सकते हैं, और कई ऐसा करते हैं, वह खुशनसीब हैं. मैं नहीं हूं, मेरे लिए दर्शकों की तरफ से ऐसा संकेत चीजें ठीक करने का समय है, वे आपको खत्म कर सकते हैं और किसी को चुन सकते हैं, आपको नयी ऊंचाइयांे पर पहुंचा सकते हैं और एक झटके में ही नीचे गिरा सकते हैं.
उन्होंने कहा कि उन्होंने यह सब देखा है, उतार चढ़ाव सब कुछ.भूतनाथ रिटर्न्स स्टार ने कहा कि स्टारडम के उतार चढ़ाव के साथ खुद को ढालना मुश्किल है और जो ऐसा कर सकते हैं, वे उनके नायक हैं.