ऐश्‍वर्या राय का 22 साल पुराना VIDEO वायरल

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के चाहने वालों की संख्‍या बढ़ती ही जा रही हैं. उनकी दीवानगी पर इस कदर है कि फैंस उनसे जुड़ी हर बात जानना चाहते हैं. वहीं उनकी तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगती है. अब अभिनेत्री का एक पुरानी वीडियो वायरल हो रहा है जिसे […]

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के चाहने वालों की संख्‍या बढ़ती ही जा रही हैं. उनकी दीवानगी पर इस कदर है कि फैंस उनसे जुड़ी हर बात जानना चाहते हैं. वहीं उनकी तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगती है. अब अभिनेत्री का एक पुरानी वीडियो वायरल हो रहा है जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है. वीडियो में ऐश्‍वर्या राय गाना गाती नजर आ रही हैं. ऐश्‍वर्या राय के इस पुराने वीडियो को सिगिंग सुपरस्‍टार ने अपने इंस्‍टाग्राम अकांउट पर शेयर किया है.

इस वीडियो पर लगातार फैंस की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. दरअसल इस वीडियो में ऐश्‍वर्या फिल्‍म ‘और प्‍यार हो गया’ का गीत ‘तेरी याद हमसफर सुबह शाम’ गाती नजर आ रही हैं. वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

https://www.instagram.com/p/B4gwjcaBHvO/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

इस वीडियो में ऐश्‍वर्या के साथ अभिनेता चंद्रचूड़ भी नजर आ रहे हैं. बता दें कि ऐश्‍वर्या ने फिल्‍म ‘और प्‍यार हो गया’ से ही बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. यह फिल्‍म साल 1997 में रिलीज हुई थी और ऐश्‍वर्या बॉबी देओल संग नजर आई थीं.

इस वीडियो को देख फैंस उनकी सिंगिंग टैलेंट की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,’ आप जैसा कोई नहीं.’ एक और यूजर ने लिखा,’ खूबसूरत आवाज की मलिका.’ एक यूजर ने लिखा,’ शानदार ऐश. आपने बेहतरीन गाया और आप सबसे खूबसूरत हो.’ एक और यूजर ने गाया,’ ऐश्‍वर्या में अब कॉन्‍फिडेंस बढ़ गया है.’

बता दें कि हाल ही में ऐश्‍वर्या ने अपना 46वां जन्‍‍मदिन सेलीब्रेट किया था. इस दौरान उनके पति अभिषेक बच्‍चन और बेटी आराध्‍या बच्‍चन साथ नजर आये थे. ऐश्‍वर्या जल्‍द ही अपने आनेवाले प्रोजेक्‍ट्स पर काम शुरू करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >