VIDEO: लीजिए, दिवाली की मिठाइयां अभी से पचाने लगीं प्रीति जिंटा...!

दिवाली का त्योहार, यानी दीये, पटाखे और ढेर सारी मिठाइयां. बाकी सब तो ठीक,लेकिन मिठाइयां अगर आपने ज्यादा खा लीं,तो यह आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है. पता नहीं आप उतने ‘फिटनेस फ्रीक’ हैं या नहीं, लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा नेतो अभी से दिवाली की मिठाइयाें की कैलोरी बर्न करने में जुट गयीं […]

दिवाली का त्योहार, यानी दीये, पटाखे और ढेर सारी मिठाइयां. बाकी सब तो ठीक,लेकिन मिठाइयां अगर आपने ज्यादा खा लीं,तो यह आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है. पता नहीं आप उतने ‘फिटनेस फ्रीक’ हैं या नहीं, लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा नेतो अभी से दिवाली की मिठाइयाें की कैलोरी बर्न करने में जुट गयीं हैं.

प्रीति ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जिम में वर्कआउट करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है-Trying to burn the ladoos and Diwali mithai in the gym after living it up every night.

यानी, प्रीति कह रहीं हैं कि इन दिनों लगभग हररोज दिवाली की मिठाइयां और लड्डू खाने के बाद यह सब (जिम में वर्कआउट) करना जरूरी हो जाता है.

इससे पहले किये गये एक ट्वीटमें प्रीतिने अपने फैन्स को कुछ इस तरह धनतेरसपर बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >