FIFA World cup : पहले मैच में जीत दर्ज कर खलनायक से नायक बने रूसी खिलाड़ी

मास्को : रूस की विश्व कप के उदघाटन मैच में सऊदी अरब पर 5-0 से बड़ी जीत से उसके खिलाड़ी रातों रात खलनायक से नायक बन गये और फिलहाल टीम की क्षमता पर सवाल खड़े करने वालों के भी मुंह बंद हो गये. विश्व कप के मेजबान ने लुजनिकी स्टेडियम में अपने प्रतिद्वंद्वी पर किसी […]

मास्को : रूस की विश्व कप के उदघाटन मैच में सऊदी अरब पर 5-0 से बड़ी जीत से उसके खिलाड़ी रातों रात खलनायक से नायक बन गये और फिलहाल टीम की क्षमता पर सवाल खड़े करने वालों के भी मुंह बंद हो गये. विश्व कप के मेजबान ने लुजनिकी स्टेडियम में अपने प्रतिद्वंद्वी पर किसी तरह का रहम नहीं दिखाया और 80 हजार दर्शकों को खुशी मनाने का पूरा मौका दिया. रूसी टीम की यह इस साल पहली जीत है जिसने उसके खिलाड़ियों को भी नायक बना दिया.

राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन से लेकर सीनेटर और स्थानीय नेताओं ने सोवियत संघ के टूटने के बाद रूस की विश्व कप में सबसे बड़ी जीत के लिए कोच स्टेनिसलाव चेरेचेसोव और टीम को बधाई दी. रूसी कोच ने कहा, ‘राष्ट्रपति ने मुझे फोन करके बधाई दी. उन्होंने कहा कि हम जिस तरह से खेल रहे हैं वैसा खेल आगे भी जारी रखें.’ समाचार पत्रों में भी रूसी टीम के बेहतरीन प्रदर्शन की जमकर तारीफ की गयी है.

मैच से पहले मीडिया रूस की क्षमता पर संदेह जता रहा था क्योंकि पिछले आठ महीने में टीम ने एक भी जीत दर्ज नहीं की थी और विश्व कप अभ्यास मैचों में उसने केवल एक गोल दागा था. यही नहीं उसके चार प्रमुख खिलाड़ी चोटिल होने के कारण विश्व कप में नहीं खेल रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >