योग दिवस पर ऐसे दें छोटा और आसान भाषण, देखें इस बार की थीम

Yoga Day 2026 Speech Idea and Theme: हर साल 21 जून को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. इस दिन का मकसद लोगों को योग के महत्व के बारे में जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है. स्कूलों, कॉलेजों और विभिन्न संस्थानों में योग दिवस के मौके पर भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं.

Yoga Day 2026 Speech Idea and Theme: विश्व योग दिवस, जिसे दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस- International Day of Yoga कहा जाता है, यह हर साल 21 जून को मनाया जाने वाला एक वैश्विक उत्सव है. ऐसे में अगर आप भी छोटा, आसान और प्रभावशाली भाषण तैयार करना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके काम आ सकती है.

Yoga Day 2026 Theme: क्या है इस साल की थीम?

हर साल योग दिवस को एक विशेष विषय यानी Theme के साथ मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम Yoga for Healthy Ageing रखी गई है. इसका मतलब है स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग. जो उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर को सक्रिय और आत्मनिर्भर बनाए रखने पर जोर देती है.

Yoga Day 2026 Speech Idea: ऐसे शुरू करें भाषण

अगर आपको मंच पर भाषण देना है, तो शुरुआत आत्मविश्वास के साथ करें. आप कुछ इस तरह बोल सकते हैं-

सुप्रभात सभी को. आज मैं योग पर भाषण देने आया हूं. वैसे सच कहूं तो छुट्टी वाले दिन सुबह 5 बजे उठकर योग करना भी किसी तपस्या से कम नहीं है. लेकिन एक बार आदत पड़ जाए, तो शरीर भी खुश और दिमाग भी फ्रेश रहने लगता है. बस, इतना बोलते ही सामने बैठे लोग मुस्कुरा देंगे और आपकी घबराहट भी आधी खत्म हो जाएगी.

योग क्यों है जरूरी?

कई लोगों को लगता है कि योग तो सिर्फ बड़े-बुजुर्ग करते हैं. लेकिन सच यह है कि आज की मोबाइल वाली पीढ़ी को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है. घंटों फोन चलाने, गेम खेलने और रील्स देखने के बाद अगर पांच मिनट ताड़ासन और प्राणायाम कर लिया जाए, तो शरीर आपको धन्यवाद कहेगा. योग हमें फिट रखता है, ध्यान बढ़ाता है और तनाव कम करता है. यानी पढ़ाई भी अच्छी और मूड भी शानदार.

भाषण में कुछ रोचक बातें

आप चाहें तो अपने भाषण में बीच में हल्का-फुल्का मजाक भी जोड़ सकते हैं. “दोस्तों, योग का सबसे कठिन आसन कौन सा है? सुबह अलार्म बजने के बाद बिस्तर छोड़कर उठ जाना. जो यह कर ले, समझिए उसने आधी जीत हासिल कर ली.”

ऐसे करें स्पीच का अंत

आइए, इस योग दिवस पर हम यह संकल्प लें कि रोज कम से कम कुछ मिनट योग जरूर करेंगे. ताकि डॉक्टर अंकल से मुलाकात कम हो और सेहत के साथ हमारी दोस्ती ज्यादा मजबूत हो. स्वस्थ रहें, खुश रहें और योग को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाएं, धन्यवाद.

यह भी पढ़ें: NIT जमशेदपुर में नहीं टूटा 1.23 करोड़ के पैकेज का रिकॉर्ड, हाईएस्ट प्लेसमेंट 94.25 लाख का

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >