फैशन, टशन या सुरक्षा? जानिए बॉडीगार्ड क्यों हर वक्त पहनते हैं काला चश्मा!

Why Bodyguards wear Sunglasses: सन ग्लासेज की मदद से बॉडीगार्ड दूर-दूर तक देख पाते हैं. धूप और धूल में भी ये सन ग्लासेज उनकी रक्षा करते हैं. साथ ही इसके पीछे एक मनोवैज्ञानिक कारण भी है. आइए, जानते हैं क्यों बॉडीगार्ड्स हर वक्त सन ग्लासेज पहनते हैं.

Why Bodyguards wear Sunglasses: कांग्रेस लीडर राहुल गांधी हो या देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या फिर शाहरुख सलमान जैसे बॉलीवुड पर्सनालिटी, इनकी सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड हमेशा सन ग्लासेज पहने होते हैं. क्या कभी आपने सोचा है कि इनका रात हो या दिन ये देश के महत्वपूर्ण हस्तियों की सुरक्षा में लगे ये गार्ड्स सन ग्लासेज क्यों पहनते हैं. क्या है ये सिर्फ स्टाइल का पार्ट है या फिर सेफ्टी से जुड़ा इसका कोई लॉजिक है. आइए, जानते हैं.

हमले से सुरक्षा देते हैं

इन सन ग्लासेज की मदद से बॉडीगार्ड दूर-दूर तक देख पाते हैं. फिर चाहे मौसम धुंधला हो या धूल से भरा, इन्हें चारों तरफ साफ-साफ दिखाई देता है. कोई पॉलिटिशयन जब रैली में भाषण दे रहा होता है तो ऐसे समय में दूर-दूर तक साफ देखने के लिए गार्ड्स सन ग्लासेज पहनते हैं.

हमलावर को भ्रम में डालने के काम आता है

सिक्योरिटी गार्ड्स का काम है फेमस हस्तियों की सुरक्षा करना. ऐसे में चाहे मौका कोई भी हो वे बिना प्रभावित हुए हर वक्त चौकन्ना रहते हैं. इन काले ग्लासेज की मदद से वे हमलावर को भ्रम में रखकर उन पर नजर रखते हैं.

विस्फोट या पथराव के दौरान आंखों का प्रोटेक्शन

बॉडी गार्ड्स भीभाड़ में ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं क्योंकि अक्सर हमले भीड़भाड़ में ही होते हैं. बम धमाका हो या धूल उड़ना, इन सबसे सन ग्लासेज आंखों को प्रोटेक्ट करता है. इन ग्लासेस को कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है कि गार्ड ब्लास्ट्स या हमला होने की स्थिति में भी चीजों को देखने में सक्षम रहे.

मनोवैज्ञानिक कारण भी है

जब भी कोई धमाका या हमला होता है तो इंसानी शरीर की सबसे पहली प्रतिक्रिया होती है कि वो आंखें बंद करता है. गार्ड्स द्वारा पहने जाने वाले सन ग्लासेज में ऐसे प्रोटेक्शन लेयर होते हैं, जिससे वे किसी विस्फोट के दौरान भी आंखें खुली रख सकते हैं.

धूप से करता है प्रोटेक्शन

डार्क सनग्लासेज की मदद से सिक्योरिटी गार्ड्स धूप से भी बचते हैं. इसके अलावा ये आंखों को ब्लैक टोन प्रदान करते हैं, जिसकी मदद से ये बॉर्डीगार्ड्स ब्राइस सनलाइट में भी पलक झपकाए बिना फोकस करके देख पाते हैं.

यह भी पढ़ें- स्क्रीन की दुनिया, जानिए बच्चों के लिए कितना फायदेमंद, कितना नुकसानदायक?



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >