विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी और PRCI जयपुर के बीच हुआ MoU, मीडिया स्टूडेंट्स को मिलेंगे नए मौके

Vivekananda Global University: मीडिया और मास कम्यूनिकेशन के क्षेत्र में छात्रों को बेहतर अवसर देने के लिए Vivekananda Global University और Public Relations Council of India के बीच एक अहम एमओयू साइन किया गया है. इस समझौते के जरिए पत्रकारिता, जनसंपर्क, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन और मीडिया शिक्षा से जुड़े छात्रों को इंडस्ट्री से जुड़ने का मौका मिलेगा.

Vivekananda Global University: विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी और पब्लिक रिलेशन काउंसिल ऑफ इंडिया के बीच में इस एमओयू का मकसद छात्रों, रिसर्च स्कॉलर्स और शिक्षकों को इंडस्ट्री बेस्ड ट्रेनिंग, रिसर्च देना है. इसके अलावा इंटर्नशिप और प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस उपलब्ध कराया जाएगा. इसके तहत दोनों संस्थाएं मिलकर सेमिनार, वर्कशॉप, कॉन्फ्रेंस, गेस्ट लेक्चर और स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित करेंगी.

वर्कशॉप और सेमिनार भी होंगे

एमओयू के तहत दोनों संस्थाएं मिलकर वर्कशॉप, सेमिनार, कॉन्फ्रेंस और गेस्ट लेक्चर आयोजित करेंगी. इसमें मीडिया और जनसंपर्क क्षेत्र के एक्सपर्ट्स छात्रों से सीधे बातचीत करेंगे. इससे उन्हें नई चीजें सीखने और प्रोफेशनल नेटवर्क बनाने का मौका मिलेगा.

इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ) एनडी माथुर, उप कुलपति प्रो डीवीएस भगवाननुलु, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक डॉ धीरज सिंह और पत्रकारिता विभागाध्यक्ष दीपक प्रसाद मौजूद रहे. वहीं PRCI जयपुर चैप्टर की ओर से अध्यक्ष सोमेंद्र हर्ष, सचिव सन्नी कुलश्रेष्ठ और सह सचिव डॉ राहुल बाबू कोडाली समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए.

इंटर्नशिप और लाइव प्रोजेक्ट्स पर मिलेगा काम

इस समझौते के बाद छात्रों को जनसंपर्क, विज्ञापन और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन के क्षेत्र में इंटर्नशिप और प्रोफेशनल ट्रेनिंग का मौका मिलेगा. साथ ही उन्हें लाइव प्रोजेक्ट्स पर काम करने और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के साथ इंटरैक्शन करने का अवसर भी दिया जाएगा. इससे उनकी स्किल और कॉन्फिडेंस दोनों बढ़ेंगे.

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि मीडिया इंडस्ट्री तेजी से बदल रही है. ऐसे में छात्रों को इंडस्ट्री के हिसाब से तैयार करना जरूरी है. वहीं PRCI के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह की साझेदारी से युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मीडिया और जनसंपर्क की नई ट्रेंड्स को समझने का मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें: विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी में मीडिया का महाकुंभ, फैशन शो से रील मेकिंग तक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >