मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ईस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को साइकिल वितरित की. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पहल केवल स्कूल आने-जाने का साधन नहीं है, बल्कि बेटियों के सम्मान और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा देगी.
Vidya Vahini Scheme: कितने स्टूडेंट्स को मिलेगा लाभ ?
दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को यानि 31 जुलाई को सरकारी स्कूलों की Class 9 की बच्चियों के लिए 'विद्या वाहिनी' (Vidya Vahini) योजना की शुरुआत की. इस योजना के तहत पहले फेज में 3,000 से अधिक स्टूडेंट्स को साइकिल दी गई. सरकार का उद्देश्य है कि आने वाले समय में दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली करीब 1.40 लाख छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराना है.मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य स्कूल तक पहुंच को आसान और सुरक्षित बनाना है. इससे बच्चियों की नियमित उपस्थिति बढ़ेगी और स्कूल छोड़ने यानी ड्रॉपआउट की समस्या को कम करने में भी मदद मिलेगी.
क्या कहना है सरकार का?
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि Class 9 में पहुंचने के बाद कई छात्राओं को स्कूल आने-जाने में परिवहन संबंधी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए 'विद्या वाहिनी' योजना शुरू की गई है. उन्होंने कहा कि छात्राओं की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण दिल्ली सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: Bihar Government Job Update: बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर, 1.72 लाख से अधिक पदों पर होगी बंपर बहाली
Vidya Vahini Scheme: Rekha Gupta Statement
रेखा गुप्ता ने कहा - "तुम तो दरिया हो अपना हुनर जानती हो जिस ओर से निकल जाओगी अपना रास्ता बना ही लोगी मुझे पूरा विश्वास है , ये साइकिल नहीं इसका नाम हमने विद्या वाहिनी रखा है। इस विद्यावाहिनी पर बैठकर आप अपने जीवन में जो पढ़ाई करने जा रहे हैं, वो आसानी से कर सकें".
सरकार का मानना है कि यह योजना न केवल स्टूडेंट्स की पढ़ाई को आसान बनाएगी, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई जारी रखने के लिए भी प्रोत्साहित करेगी. इससे फ्यूचर में स्टूडेंट्स की स्कूलों में भागीदारी और शिक्षा की निरंतरता को मजबूती मिलने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: CWG 2026 Day Schedule: पैरा स्पोर्ट्स से लेकर एथलेटिक्स तक, 27 जुलाई को भारत के इन मैचों पर रहेंगी नजरें
