UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सर्विस की लिस्ट जारी, देश को मिले 180 IAS, जानें कितने होंगे IPS ऑफिसर

UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सर्विस का फाइनल रिजल्ट हाल ही में जारी हुआ. रिजल्ट जारी होने के बाद यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से सिविल सर्विस के लिए सर्विस वाइज ब्रेकअप जारी कर दिया गया है. बता दें कि इस साल देश को 180 यंग आईएएस मिलेंगे.

UPSC CSE 2025: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से सिविल सर्विस के लिए सर्विस वाइज ब्रेकअप (IAS IPS Service Wise Break UP) जारी कर दिया गया है. यूपीएससी सिविल सर्विस का फाइनल रिजल्ट हाल ही में जारी हुआ था. यूपीएससी सिविल सर्विस के लिए सर्विस अलॉटमेंट से पहले यह लिस्ट जारी हुई है. इस साल देश को 180 यंग आईएएस मिले हैं.

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से सिविल सर्विस 2024 में कुल 1009 कैंडिडेट्स पास हुए हैं. इसमें सेलेक्टेड कैंडिडेट्स के लिए जल्द ही सर्विस अलॉटमेंट और कैडर अलॉटमेंट को लेकर लिस्ट जल्द जारी होने वाली है.

UPSC CSE 2025: सर्विस वाइज ब्रेकअप

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से सिविल सर्विस के लिए रिजल्ट के बाद सेलेक्टेड कैंडिडेट्स के लिए सर्विस वाइज ब्रेकअप लिस्ट जारी की गई है. इस परीक्षा में कुल 1009 कैंडिडेट्स पास हुए हैं. इसमें से 180 कैंडिडेट्स आईएएस पद के लिए सेलेक्ट होंगे. वहीं, इंडियन पुलिस सर्विस में कुल 150 यंग आईपीएस ऑफिसर मिलेंगे.

UPSC CSE 2025 Service Wise Break UP List

यूपीएससी के माध्यम से मिलेगी ये सर्विस

इस साल कुल 979 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) सहित कई केंद्रीय सेवाएं शामिल हैं. नीचे लिस्ट में सर्विस वाइज लिस्ट देख सकते हैं-

सेवा का नामपदों की संख्या
IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा)180
IFS (भारतीय विदेश सेवा)55
IPS (भारतीय पुलिस सेवा)150
IA&AS (लेखा एवं अंकेक्षण सेवा)28
ICAS (भारतीय नागरिक लेखा सेवा)15
ICLS (कॉर्पोरेट कानून सेवा)46
IDAS (रक्षा लेखा सेवा)33
IDES (रक्षा संपदा सेवा)6
IIS (भारतीय सूचना सेवा)14
IPoS (भारतीय डाक सेवा)14
IP&TAFS (पोस्टल एवं दूरसंचार लेखा सेवा)12
IRMS (Accounts)9
IRMS (Personnel)5
IRMS (Traffic)11
IRPFS (रेलवे सुरक्षा बल सेवा)12
IRS (C&IT) – केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क सेवा94
IRS (IT) – आयकर सेवा206
ITS (भारतीय दूरसंचार सेवा)20
AFHQCS (सशस्त्र बल मुख्यालय सिविल सेवा)42
DANICS (दिल्ली, अंडमान व निकोबार सिविल सेवा)11
DANIPS (दिल्ली पुलिस सेवा)2
Pondicherry Civil Services (Pondics)11
Pondicherry Police Services (Pondips)3

यूपीएससी सिविल सर्विस में प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए बुलाया जाता है. मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए बुलाए जाते हैं.

यह भी पढ़ें- Top BTech Branches 2025: बीटेक में एडमिशन से पहले जान लें कौन सी ब्रांच हैं बेस्ट? दिलाएंगी करोड़ों का पैकेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >