UPMSP UP Board 10th 12 Result Out Live 2025 in Hindi: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल 2025 यानि आज 12.30 बजे जारी कर दिया गया है. बोर्ड की ओर से रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी गई है. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर रिजल्ट (UPMSP UP Board 10th 12 Result Out Live 2025) देख सकते हैं. इसके अलावा यहां आपको बताएंगे कि ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा अन्य कई तरीकों से भी अपना रिजल्ट देख पाएंगे. अब छात्र अपने UP Board Result 2025 को न सिर्फ वेबसाइट्स जैसे upresults.nic.in, upmsp.edu.in, और upmspresults.up.nic.in पर देख सकेंगे, बल्कि DigiLocker ऐप और वेबसाइट पर भी अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे. यूपी बोर्ड रिजल्ट से रिलेटेड लेटेस्ट अपडेट के लिए बनें रहे इस लेख के साथ.
UPMSP UP Board 10th 12 Result Out Live 2025: यूपी बोर्ड 10वीं में यश तो 12वीं में महक ने किया टाॅप, upresults.nic.in पर देखें
UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 जारी कर दिया गया है. छात्र अपना रिजल्ट upresults.nic.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों के परिणाम एक साथ घोषित होंगे. रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक और आसान स्टेप्स यहीं पाएं.

UPMSP UP Board 10th 12 Result Out Soon Live 2025
UPMSP UP Board 10th Result 2025 Out Soon Live in Hindi: सीएम योगी ने दी बधाई और किया ऐलान- यूपी बोर्ड के टॉपर्स को मिलेगा सम्मान
यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी टॉपर्स को बधाई दी. उन्होंने कहा कि इन छात्रों ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और मजबूत इरादों से सफलता प्राप्त की है, जो उनके अभिभावकों और शिक्षकों के लिए गर्व की बात है. सीएम ने यह भी कहा कि विफलता निराशा का कारण नहीं होती, बल्कि यह आत्म-मूल्यांकन का एक अवसर देती है. उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि निराश नहीं होना चाहिए और फिर से प्रयास करना चाहिए क्योंकि सफलता अंततः उनकी राह देख रही है. सीएम योगी ने यह घोषणा की कि प्रदेश और जनपद स्तर के सभी टॉपर्स का सम्मान किया जाएगा.
UPMSP UP Board 10th Result 2025 Out Soon Live in Hindi: यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर 2025: टॉप रैंकर्स की सूची
यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में महक जयसवाल ने प्रयागराज से 97.20% अंक हासिल करके पहला स्थान प्राप्त किया. दूसरे स्थान पर साक्षी (अमरोहा), आदर्श यादव (सुल्तानपुर), अनुष्का सिंह (कौशांबी) और शिवानी सिंह (प्रयागराज) ने 96.80% अंक के साथ टॉप किया. तीसरे स्थान पर मोहिनी (इटावा) रही, जिन्होंने 96.40% अंक हासिल किए.
UPMSP UP Board 10th Result 2025 Out Soon Live in Hindi: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025: एक नजर में रिजल्ट कैसा रहा
यूपी बोर्ड हाईस्कूल 2025 की परीक्षा में कुल 90.11% छात्र पास हुए हैं। इस बार 25,45,815 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 22,94,122 छात्र पास हुए हैं. इन छात्रों में 13,27,024 लड़के और 12,18,791 लड़कियां थीं. संस्थागत छात्रों का पास प्रतिशत 90.19% रहा, जबकि व्यक्तिगत छात्रों का पास प्रतिशत 68.9% था. लड़कियों का पास प्रतिशत 93.87% था, जो लड़कों के 86.66% से काफी ज्यादा है. लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 7.21% अधिक रहा. हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 92,594 परीक्षकों ने किया. इसके अलावा, आंशिक विषयों की परीक्षा में 3,682 छात्र सम्मिलित हुए थे.
UPMSP UP Board 10th Result 2025 Out Soon Live in Hindi: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 एक नजर में
यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में इस बार कुल 81.15% छात्र पास हुए हैं. इस परीक्षा में कुल 25,98,560 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 21,08,774 छात्र पास हुए हैं. इनमें से 13,87,263 लड़के और 12,11,297 लड़कियां थीं. लड़कियों का पास प्रतिशत 86.37% था, जो लड़कों के 76.60% से कहीं ज्यादा है. इस बार लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 9.77% अधिक रहा. परीक्षाओं का मूल्यांकन 56,066 परीक्षकों ने किया, और प्रयोगात्मक परीक्षा 01 फरवरी से 21 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थी, जिसमें 18,964 परीक्षकों ने परीक्षा ली. आंशिक विषयों की परीक्षा में भी 74,982 छात्र सम्मिलित हुए.
UPMSP UP Board 10th Result 2025 Out Soon Live in Hindi: 10वीं में यश ने किया टाॅप
यूपी बोर्ड 10वीं में टॉप करने वाले जालौन जिले के उमरी गांव के यश ने 97.83% अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान पाया है. खास बात यह है कि यश ने बिना किसी कोचिंग के यह सफलता हासिल की है. वह श्रीमती रसकेंद्रीय इंटर कॉलेज, उमरी के छात्र हैं, जहां उनके पिता विनय प्रताप सिंह प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं. यश रोजाना स्कूल के बाद घर पर करीब 7 घंटे पढ़ाई करते हैं. उन्हें टीवी पर कार्टून देखना पसंद है और खाली समय में क्रिकेट खेलना अच्छा लगता है. यश का सपना है कि वह आगे चलकर सिविल सर्विस की तैयारी करें और देश की सेवा करें.
UPMSP UP Board 10th Result 2025 Out Soon Live in Hindi: बेटियों ने फिर मारी बाज़ी, पास प्रतिशत में लड़कों से 9.77% आगे
यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा इस साल 25,98,560 छात्रों ने दी थी. इनमें से 21,08,774 छात्र पास हुए और कुल पास प्रतिशत 81.15% रहा. लड़कों की संख्या 13,87,263 थी, जिनमें से 10,62,616 पास हुए। उनका पास प्रतिशत 76.60% रहा. वहीं, 12,11,297 लड़कियों ने परीक्षा दी और 10,46,158 छात्राएं पास हुईं. लड़कियों का पास प्रतिशत 86.37% रहा, जो लड़कों से 9.77% ज्यादा है.