यूजीसी नेट का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

UGC Net Result December 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) दिसंबर 2024 सत्र के परिणाम घोषित कर दिए हैं. जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर अपने स्कोरकार्ड देख सकते हैं.

UGC NET Result December 2024-25: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एंट्रेंस टेस्ट (UGC NET दिसंबर 2024) के नतीजे घोषित कर दिए हैं. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ugcnet.nta.ac.in से UGC NET रिजल्ट/स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. आयोग ने फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है.

दो असफलताएं फिर बीमारी बनी बाधा और तीसरे प्रयास में IAS अधिकारी बन मचाया तहलका

UGC NET दिसंबर 2024 के रिजल्ट देखने के लिए स्टेप्स

  • स्टेप 1. आधिकारिक NTA UGC NET वेबसाइट पर जाएँ: ugcnet.nta.ac.in.
  • स्टेप 2. UGC NET दिसंबर 2024 के नतीजे के लिए लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3. अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
  • स्टेप 4. अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए विवरण सबमिट करें.
  • स्टेप 5. भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें.

दिसंबर 2024 में हुई थी यूजीसी नेट की परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा आयोजित की, जो 85 विषयों को कवर करने वाली एक कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) थी. यह परीक्षा नौ दिनों में हुई, जिसमें 266 भारतीय शहरों के 558 केंद्रों पर 16 सत्र आयोजित किए गए. कुल 849,166 उम्मीदवारों ने भाग लिया. परीक्षा पूरी होने के बाद, NTA ने 31 जनवरी, 2025 को प्रोविजनल आंसर की जारी की. उम्मीदवारों को 3 फरवरी, 2025 तक प्रति प्रश्न 200 रुपये का नॉन रिफंडेबल फीस देकर ऑबजेक्शन उठाने का अवसर दिया गया था.

जेआरएफ यूजीसी नेट सर्टिफिकेट की वैधता क्या है

जेआरएफ यूजीसी नेट सर्टिफिकेट रिजल्ट की घोषणा की तारीख से 3 साल तक वैध रहेगा, जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए ऐसी कोई सीमा नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >