UDISE+ 2025-26: देश में स्कूली शिक्षा को लेकर एक पाॅजिटिव तस्वीर सामने आई है. मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन की ओर से X पर जारी UDISE+ 2025-26 के रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल शिक्षा के सभी प्रमुख चरणों में Net Enrolment Rate (NER) में सुधार दर्ज किया गया है. रिपोर्ट से पता चलता है कि Foundational, Preparatory, Middle और Secondary स्तर पर वर्ष 2025-26 में पिछले वर्ष की तुलना में बच्चों के एनराेलमेंट में बढ़ोतरी हुई है. आइए इस बारे में और डिटेल में जानते हैं.
Improving NER: 2025-26 में किस स्तर पर कितना रहा NER?
UDISE+ 2025-26 के अनुसार, फाउंडेशनल स्टेज में NER बढ़कर 39.6 प्रतिशत हो गया. वहीं प्रिपरेटरी स्टेज में NER 69.1 प्रतिशत, मिडिल स्टेज में 67.0 प्रतिशत और सेकेंडरी स्टेज में 54.8 प्रतिशत दर्ज किया गया. जारी रिपोर्ट के मुताबिक इस तरह चारों लेवल पर 2025-26 में पिछले वर्ष की तुलना में NER में सुधार देखने को मिला.
Foundational Stage NER: जानिए इसके बारे में
UDISE+ के आंकड़ों के मुताबिक फाउंडेशनल स्टेज में वर्ष 2025-26 का NER 39.6 प्रतिशत रहा. इससे पहले 2024-25 में यह 36.9 प्रतिशत, 2023-24 में 37.8 प्रतिशत और 2022-23 में 37.9 प्रतिशत था. यानी 2025-26 में फाउंडेशनल स्टेज के NER में पिछले वर्ष के मुकाबले स्पष्ट सुधार दर्ज किया गया.
Preparatory Stage NER: जानिए कितना प्रतिशत बढ़ा NER
रिपोर्ट के मुताबिक प्रिपरेटरी स्टेज में 2025-26 के दौरान Net Enrolment Rate 69.1 प्रतिशत रहा. पिछले वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2022-23 में यह 69.3 प्रतिशत, 2023-24 में 71.4 प्रतिशत और 2024-25 में 68.8 प्रतिशत था. 2025-26 में इसमें फिर से सुधार दर्ज किया गया और NER में बढ़ोतरी हुई.
ये भी पढ़ें: GER 2025-26: 12 साल में 7.7% बढ़ा GER, कक्षा 9-10 में 81.5% हुआ एनरोलमेंट रेशियो
Middle Stage NER: मिडिल स्टेज में कितना बढ़ा NER
मिडिल स्टेज में भी एनरोलमेंट दर में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वर्ष 2025-26 में NER 67 प्रतिशत रहा. यह 2024-25 वर्ष में 64.8 प्रतिशत था. वहीं 2023-24 में मिडिल स्टेज का NER 64.4 प्रतिशत और 2022-23 में 62 प्रतिशत था.
Secondary Stage NER: इस स्टेज में भी हुई बढ़ोतरी
सेकेंडरी स्टेज में वर्ष 2025-26 के दौरान NER 54.8 प्रतिशत दर्ज किया गया. इससे पहले 2024-25 में यह 52.2 प्रतिशत, 2023-24 में 50.9 प्रतिशत और 2022-23 में 49.6 प्रतिशत था. रिपोर्ट के मुताबिक सेकेंडरी में भी लगातार सुधार की दिशा देखने को मिल रही है.
ये भी पढ़ें: UDISE+ Report 2026: गांवों तक पहुंची सीनियर सेकेंडरी शिक्षा, यहां देखें रिपोर्ट
NER Data at a Glance: एक नजर में देखें चारों लेवल के आंकड़े
| स्कूल शिक्षा का स्तर | 2022-23 | 2023-24 | 2024-25 | 2025-26 |
| फाउंडेशनल | 37.9% | 37.8% | 36.9% | 39.6% |
| प्रिपरेटरी | 69.3% | 71.4% | 68.8% | 69.1% |
| मिडिल | 62.0% | 64.4% | 64.8% | 67.0% |
| सेकेंडरी | 49.6% | 50.9% | 52.2% | 54.8% |
Importance of NER: क्या है NER, जानेंं इसके बारे में
Net Enrolment Rate (NER) यह समझने में मदद करता है कि संबंधित एज कैटेगरी के कितने बच्चे निर्धारित एजुकेशनल लेवल पर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं. NER में सुधार का अर्थ है कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे अपनी उम्र और कक्षा के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था से जुड़े हुए हैं.
ये भी पढ़ें: Education Budget 2026-27: 1 लाख 39 हजार करोड़ का बजट, एजुकेशन को अब तक का सबसे बड़ा सौगात
