Kashish Kalra Success Story: देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाने वाली Union Public Service Commission की सिविल सेवा परीक्षा में हर साल लाखों युवा बैठते हैं. लेकिन कुछ ही लोग ऐसे होते हैं जो लगातार अपनी मेहनत से खास पहचान बना लेते हैं. हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली कशिश कालरा (Kashish Kalra) भी उन्हीं में से एक हैं. उन्होंने UPSC परीक्षा को लगातार दो बार क्रैक कर शानदार उदाहरण पेश किया है.
Kashish Kalra Success Story: पिता फायर ब्रिगेड ऑफिसर
कशिश कालरा के पिता गुलशन कालरा फायर डिपार्टमेंट में ऑफिसर हैं. बेहद साधारण परिवार से आने वाली गुलशन कालरा पढ़ाई में शुरू से ही काफी अच्छी रही हैं. उन्होंने अपनी 10वीं की पढ़ाई यमुनानगर के एक प्राइवेट स्कूल से पूरी की. इसके बाद बेहतर पढ़ाई के लिए वह दिल्ली चली गईं, जहां से उन्होंने 12वीं की पढ़ाई की.
DU से ग्रेजुएशन
आगे की पढ़ाई के लिए कशिश कालरा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मशहूर Lady Shri Ram College for Women से ग्रेजुएशन किया. कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें सिविल सेवा में जाना है और उसी दिशा में अपनी तैयारी शुरू कर दी.
UPSC में शानदार रैंक
कशिश का मानना है कि UPSC जैसी परीक्षा में सफलता के लिए कोई जादुई तरीका नहीं होता. एक कोचिंग सेंटर में छात्रों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने कोई अलग या खास रणनीति नहीं अपनाई.
कशिश कालरा ने लगातार दो साल UPSC परीक्षा क्रैक कर सभी को चौंका दिया. साल 2025 में उन्होंने ऑल इंडिया 96वीं रैंक हासिल की, जबकि पिछले साल उन्होंने 111वीं रैंक के साथ परीक्षा पास की थी. उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे शहर में खुशी का माहौल है.
यह भी पढ़ें: क्लर्क पिता की अफसर बिटिया, प्राची ने UPSC में AIR 59 लाकर बढ़ाया मान
