एंटी माफिया चलाने वाली सीतामऊ SDM शिवानी का धाकड़ अंदाज, पहले प्रयास में PCS क्रैक

1 / 7
एंटी माफिया चलाने वाली सीतामऊ SDM शिवानी का धाकड़ अंदाज, पहले प्रयास में PCS क्रैक
फुल स्क्रीन में देखें

SDM शिवानी गर्ग और उनके पति अंशुल (Image: Instagram)

Success Story SDM Shivani Anshul: एमपी पीसीएस जैसी कठिन परीक्षा को क्रैक करने में कई कैंडिडेट्स को सालों लग जाते हैं. वहीं, एक नाम SDM शिवानी गर्ग का सामने आता है. शिवानी गर्ग ने पहले ही प्रयास में यह परीक्षा क्रैक कर ली. उनकी शादी जेल अधिकारी से हुई है. आइए उनकी जर्नी करीब से जानते हैं.

2 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

(Image: Instagram)

सख्त ऑफिसर के रूप में पहचान

सीतामऊ की SDM शिवानी अंशुल गर्ग अपनी सख्त कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं. एंटी माफिया अभियान के कारण भी उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं.

3 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

(Image: Instagram)

बचपन से पढ़ाई में थीं अव्वल

शिवानी बताती हैं कि परिवार में शुरू से ही पढ़ाई का माहौल मिला, जिसका उन्हें काफी फायदा मिला. इसी वजह से वह बचपन से पढ़ाई में अव्वल रहीं.

4 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

(Image: Instagram)

ग्रेजुएशन के बाद दिया MPPSC

शिवानी ने साल 2015 में ग्रेजुएशन पूरा किया और इसके बाद पहली बार MPPSC PCS परीक्षा में शामिल होने का फैसला किया. सरकारी सेवा में जाने का सपना था.

5 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

(Image: Instagram)

पहले ही प्रयास में PCS क्रैक

शिवानी ने अपनी मेहनत के दम पर पहले ही प्रयास में MPPSC परीक्षा पास कर ली. खास बात यह रही कि उन्होंने इसके लिए कोई कोचिंग नहीं ली.

6 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

(Image: Instagram)

MPPSC के बाद बनीं SDM

MPPSC में चयन के बाद शिवानी की पहली पोस्टिंग गुना में हुई, जहां उन्हें SDM की जिम्मेदारी मिली. प्रशासनिक सेवा में आते ही उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई.

7 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

(Image: Instagram)

इंटर-कास्ट मैरिज में आईं चुनौतियां

पढ़ाई के दौरान शिवानी की मुलाकात अंशुल गर्ग से हुई, जो जेल अधिकारी के पद पर तैनात हैं. शिवानी और अंशुल को शादी के फैसले में इंटर-कास्ट मैरिज के कारण चुनौतियों का सामना करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >