जमुई की संस्कृति को UPSC में रैंक 17, बनीं यूपी में IAS

1 / 7
जमुई की संस्कृति को UPSC में रैंक 17, बनीं यूपी में IAS
फुल स्क्रीन में देखें

UPSC Rank 17 संस्कृति त्रिवेदी (Image: Instagram)

Success Story: बिहार के जमुई की बेटी संस्कृति त्रिवेदी ने UPSC सिविल सर्विस 2024 में पूरे देश में 17वीं रैंक हासिल की है. पहले वो एक सर्विस में चुनी जा चुकी थीं, फिर भी रुकी नहीं और दोबारा मैदान में उतरीं. अब उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर मिला है. आइए जानते हैं उनकी पूरी कहानी.

2 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

कौन हैं संस्कृति त्रिवेदी?

संस्कृति मूल रूप से बिहार के जमुई जिले की रहने वाली हैं. लेकिन उनकी स्कूल की पढ़ाई झारखंड की राजधानी रांची में हुई. उन्होंने जेवीएम श्यामली स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास की.

3 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

बोर्ड में बेहतरीन नंबर

12वीं में संस्कृति ने साइंस स्ट्रीम चुनी थी. नतीजा आया तो उनके नंबर 94.4 फीसदी थे. पढ़ाई में वो शुरू से ही आगे रहने वालों में थीं.

4 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

दिल्ली में DU और JNU

स्कूल के बाद संस्कृति दिल्ली आ गईं. यहाँ दिल्ली यूनिवर्सिटी से उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. फिर JNU से इसी विषय में मास्टर्स की डिग्री ली. पढ़ाई के साथ-साथ सिविल सर्विस की तैयारी भी चलती रही.

5 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

पहली सफलता, पर मन नहीं भरा

साल 2022 की सिविल सर्विस परीक्षा में संस्कृति को 352वीं रैंक मिली. इसके बाद उनका चयन इंडियन डिफेंस अकाउंट सर्विस यानी IDAS में हो गया.

6 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

जॉब के साथ की तैयारी

संस्कृति त्रिवेदी ने यहीं रुकने के बजाय एक बार फिर परीक्षा देने का फैसला किया. नौकरी के साथ तैयारी करना आसान नहीं था.

7 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

Image: Instagram

15 से 17 घंटे की पढ़ाई और AIR 17

एक इंटरव्यू में संस्कृति ने बताया कि वो रोज़ 15 से 17 घंटे पढ़ाई करती थीं. घर पर रहकर ही उन्होंने तैयारी की. मेहनत रंग लाई और सिविल सर्विस 2024 में उन्हें ऑल इंडिया 17वीं रैंक मिली. उनका चयन IAS के लिए हुआ और कैडर मिला उत्तर प्रदेश.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >