गयाजी के DM पितृपक्ष मेला को लेकर चर्चा में, BTech में गोल्ड मेडल फिर UPSC का यूटर्न

Shashank Shubhankar IAS Bihar: गयाजी के DM शशांक शुभंकर पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत BTech से की थी. लेकिन फिर UPSC परीक्षा क्रैक करके सिविल सेवा में आए. आइए, जानते हैं उनके करियर और शिक्षा के बारे में.

Shashank Shubhankar IAS Bihar: बिहार के गयाजी जिले के डीएम शशांक शुभंकर इन दिनों चर्चा में हैं. हर साल गयाजी में पितृपक्ष मेला लगता है, जिसमें देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. इस साल पितृपक्ष मेला के लिए रहने-खाने से लेकर ट्रैफिक तक डीएम शशांक शुभंकर ने कई नए प्रयोग किए हैं. यही कारण है कि अब सोशल मीडिया पर उनकी खासा चर्चा हो रही है.

कौन हैं IAS शशांक शुभंकर?

शशांक शुभंकर मूल रूप से झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi News) के रहने वाले हैं. उन्होंने VIT वेल्लोर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है. बीटेक में गोल्ड मेडल हासिल किया था.

शशांक शुभंकर क्यों आए चर्चा में?

2026 में पितृपक्ष मेला के लिए शानदार तैयारी की गई है. यात्रा और आवास से जुड़े पैकेज तैयार किए गए हैं. बिहार पर्यटन(Bihar Tourism) की वेबसाइट पर यात्रा, होटल, पिंडदान से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी मिल जाएगी. मेले के दौरान मोबाइल नेटवर्क की समस्या न हो, इसके लिए DM शशांक शुभंकर ने टेलीकॉम कंपनियों के साथ बैठक की.

IAS शशांक शुभंकर को मिल चुका है अवॉर्ड

शशांक शुभंकर 2014 बैच के बिहार कैडर के IAS अधिकारी हैं. वर्तमान में वे गयाजी के डीएम पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले नालंदा में बतौर डीएम अपनी सेवा दे चुके हैं. वे उन चंद IAS में से हैं, जो अपने काम के लिए जाने जाते हैं. उन्हें 2023 में प्रधानमंत्री प्रशासनिक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. 2015 में उन्हें युवा मामले एवं खेल मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्रेटरी बनाया गया. अगस्त 2019 में उन्हें समस्तीपुर का जिलाधिकारी बनाया गया.

ये भी पढ़ें: जमुई घटना पर ADG का सख्त रूख, जानें कौन हैं केएस अनुपम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >