प्राइवेट नौकरी छोड़ फुलवारी शरीफ की प्रिया रानी बनीं IAS, पहली ही पोस्टिंग में मिली सासाराम की जिम्मेदारी

SDM Priya Rani: सासाराम की SDM प्रिया रानी इन दिनों चर्चा में हैं. IAS बनने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग सासाराम में हुई थी. बीटेक और प्राइवेट नौकरी को छोड़कर उन्होंने सिविल सेवा की राह चुनी.

SDM Priya Rani: इन दिनों सासाराम की SDM प्रिया रानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. पोस्ट ऑफिस चौक पर कुछ लोगों को जांच और कार्रवाई का आश्वासन देती नजर आ रही हैं. वे लोगों से बार-बार शांति बनाए रखने की अपील कर रही हैं और कह रही हैं कि आपकी जो भी समस्या है, उसे लिखित में दीजिए, उसका समाधान जरूर होगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रिया रानी कौन हैं.

BTech के बाद की प्राइवेट कंपनी की नौकरी

प्रिया रानी मूल रूप से पटना के फुलवारी शरीफ स्थित कुरकुरी गांव की रहने वाली हैं. उनके पिता किसान हैं और मां हाउस वाइफ. प्रिया रानी ने रांची के BIT Mesra से BTech की पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने कुछ सालों तक एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी भी की. हालांकि, उन्हें सिविल सेवा में जाना था. ऐसे में उन्होंने UPSC परीक्षा की तैयारी शुरू की.

ये भी पढ़ें: बिहार में शराबबंदी की कमान दिव्या शक्ति के हाथ में, IPS के बाद ऐसे बनीं IAS, देखें UPSC रैंक

साल 2023 में IAS कैडर के लिए चुनीं गईं

प्रिया रानी ने 2021 में अपने पहले ही प्रयास में 284वीं रैंक के साथ परीक्षा पास कर ली थी और IDES सेवा के लिए चुनी गई थीं. लेकिन उन्हें IAS कैडर चाहिए था. ऐसे में उन्होंने दोबारा से कोशिश की और साल 2023 में रैंक UPSC CSE परीक्षा पास कर ली.

साल 2023 में प्रिया रानी ने UPSC CSE की परीक्षा में AIR रैंक 69 हासिल किया और IAS कैडर के लिए चुनी गईं. प्रिया रानी 22 अगस्त 2026 से सासाराम में अनुमंडल पदाधिकारी (SDO/SDM) के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं.

ये भी पढ़ें: चकरी की प्रियंका को BPSC में रैंक 58, पिता इंस्पेक्टर बेटी बनी SDM

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >