Prachi Chouhan UPSC Topper: जब सपने बड़े होते हैं, तो रास्ते की मुश्किलें छोटी लगने लगती हैं. कुछ ऐसी ही कहानी है प्राची चौहान की, जिन्होंने नॉर्मल बैकग्राउंड से निकलकर UPSC जैसे हार्ड एग्जाम में AIR 260 हासिल किया है. प्राची चौहान ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और हौसले के दम पर कुछ भी संभव है. बिना बड़े रिसोर्स और कोचिंग के सहारे, उन्होंने अपनी लगन, डिसिप्लिन और सही स्ट्रेटेजी से सफलता की नई मिसाल कायम की. उनकी यह उपलब्धि आज लाखों युवाओं के लिए उम्मीद और प्रेरणा बन चुकी है. आइए प्राची चौहान (Prachi Chouhan UPSC Topper) की जर्नी को करीब से जानते हैं.
Prachi Chouhan UPSC Topper: कौन है प्राची चौहान?
प्राची चौहान (Prachi Chouhan UPSC Topper) मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की रहने वाली है. वह एक साधारण किसान परिवार से आती है. सीमित संसाधनों (Resources) के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और लग्न से यूपीएससी जैसे एग्जाम को क्लियर कर दिखाया.
कहां से की पढ़ाई?
प्राची चौहान ने अपनी प्राइमरी की पढ़ाई गांव के सरकारी स्कूल से पूरी की. उन्होंने BSc की डिग्री सुभद्रा शर्मा कॉलेज, गंजबसौदा से प्राप्त किया है. वे पढ़ाई में शुरू से ही अच्छी रही है. उन्होंने अपनी बेसिक पढ़ाई को मजबूत रखा, जो यूपीएससी की तैयारी में बहुत मददगार साबित हुई. प्राची ने अपने ग्रेजुएशन के सेकेंड ईयर से ही UPSC की तैयारी करने का डिसीजन कर लिया था.
चौथे अटेम्प्ट में क्लियर किया UPSC
प्राची चौहान का यूपीएससी का सफर आसान नहीं था. उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया, लेकिन हार नहीं मानी. प्राची ने अपनी तैयारी हिन्दी मीडियम से की. फाइनेंशियल प्रॉब्लम के कारण वे घर पर रहकर ही ऑनलाइन तैयारी की. उन्होंने लगातार तीन अटेम्प्ट गांव में रहकर दिए और सेल्फ स्टडी की मदद से चौथे प्रयास में UPSC 2025 में AIR 260 हासिल कर लिया. उनका मानना है कि लगातार मेहनत और सही दिशा में तैयारी से ही सफलता मिलती है.
यह भी पढ़ें: IIT खड़गपुर से UPSC तक, पहले ही प्रयास में अभिजीत नंदन ने हासिल की AIR 294
