JEE Main Topper 2026: ओडिशा के चिरंजीब कर ने 100 पर्सेंटाइल के साथ रचा इतिहास

JEE Main Topper 2026: जेईई मेन 2026 में 100 पर्सेंटाइल लाकर ओडिशा के चिरंजीब कर ने रचा इतिहास. जानें उनकी बिना स्ट्रेस वाली स्ट्रैटजी और कैसे वे पढ़ाई करते थे.

JEE Main Topper 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 जनवरी से 28 जनवरी, 2026 के बीच हुए BE/BTech पेपर्स के लिए जेईई मेन सेक्शन-1 एग्जाम का रिजल्ट 16 फरवरी 2026 को जारी कर दिया है. इस एग्जाम में कुल 13, 55,293  कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था. इसमें से 13,04,653 कैंडिडेट्स एग्जाम में शामिल हुए थे.

जेईई में एग्जाम में 12 स्टूडेंट्स ऐसे हैं, जिन्हें 100 पर्सेंटाइल आया है. इन्हीं में से एक हैं चिरंजीब कर, जिन्होंने JEE Main एग्जाम में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है. सालों की कड़ी मेहनत, सोशल मीडिया से दूरी और अपने लक्ष्य पर फोकस के जरिए चिरंजीब ने ये रिजल्ट हासिल किया है. आइए, चिरंजीब कर (JEE Main Topper 2026) की जर्नी को करीब से जानते हैं. 

100 पर्सेंटाइल के साथ रचा इतिहास 

जेईई मेन सेक्शन-1 2026 एग्जाम में चिरंजीब कर ने 100 पर्सेंटाइल लाकर रैंक 1 हासिल किया है. वे दो साल से कोटा में रहकर कोचिंग करते थे. उन्होंने बताया कि उनकी मां ने उन्हें फोन करके JEE Main रिजल्ट के बारे में बताया था. चिरंजीब कर ने 12वीं बोर्ड और जेईई मेन परीक्षा दोनों की तैयारी एक साथ की थी. 

JEE Main Topper 2026: कौन है चिरंजीब कर?

चिरंजीब कर (JEE Main Topper 2026) ओडिशा के रहने वाले हैं. चिरंजीब 12वीं क्लास के स्टूडेंट है. पढ़ाई के लिए वे अपनी मां और भाई के साथ कोटा में रहते हैं. उनके पिता का नाम चित्तरंजन कर है. वह टाटा स्टील प्लांट में काम करते हैं. उनकी मां का नाम बनकेतकी कर है. 

क्या थी उनकी स्ट्रेटेजी?

चिरंजीब कर ने बताया कि बार-बार टॉपिक्स का प्रैक्टिस करते थे. टीचर्स के साथ डिस्कशन के जरिए मुश्किल टॉपिक्स को समझना उनकी स्ट्रेटेजी का एक अहम हिस्सा था. रेगुलर रिवीजन, मॉक टेस्ट का एनालिसिस और कमजोर टॉपिक्स पर खास ध्यान देते थे. इससे उन्हें अपने परफॉर्मेंस को लगातार बेहतर बनाने में मदद मिली. चिरंजीब ने बताया कि वे स्ट्रेस माइंड सेट के साथ पढ़ाई नहीं करते थे. वे पढ़ाई के बीच में 30 मिनट का ब्रेक लेकर खेलने चले जाते थे. 

फ्यूचर एस्पिरेशन क्या है चिरंजीब की? 

चिरंजीब एक अच्छे और जाने-माने IIT में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं. फ्यूचर में वे टेक्निकल फील्ड में अपना कंट्रीब्यूशन देकर देश के डेवलपमेंट में अहम भूमिका निभाना चाहते हैं. अभी उनका फोकस बोर्ड परीक्षा और जेईई एडवांस पर है.

यह भी पढ़ें: अर्णव गौतम ने लाया JEE में 300 में से 300 अंक, जानें Top करने का सीक्रेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >