कौन हैं IPS उपासना यादव? मंत्री से बहस का वीडियो हुआ वायरल

SP Upasana Yadav: उपासना यादव 2017 बैच की IPS अधिकारी हैं. वे हरियाणा की रहने वाली हैं. मंत्री अनिल विज से बहस का उनका वीडियो वायरल हो रहा है.

SP Upasana Yadav: सोशल मीडिया के इस दौर में हर छोटी-बड़ी चीज सोशल मीडिया पर तैर जाती है. वहीं अब एक महिला एसपी का वीडियो वारयल हो रहा है. ये महिला और कोई नहीं IPS उपासना यादव हैं, जो हरियाणा स्थित कैथल (Kaithal) की एसपी हैं. एक मंत्री से बहस के दौरान का उनका वीडियो वायरल हो गया है. सोशल मीडिया पर लोग कैथल की एसपी के कूल मिजाज की तारीफ कर रहे हैं. आइए, जानते हैं कौन हैं एसपी उपासना यादव.

अपराधियों की कर देती हैं छुट्टी

उपासना यादव 2017 बैच की IPS अधिकारी हैं. वे अपने शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसे पहल के लिए जानी जाती हैं. नशे के दुरुपयोग पर रोकथाम, अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का रुख अपनाती हैं. उपासना यादव वर्तमान में हरियाणा स्थित कैथल की एसपी (Kaithal SP Upasana Yadav) हैं.

हरियाणा की बेटी का UPSC तक का सफर

उपासना यादव हरियाणा के छोटे से गांव नांगल मूंदी की रहने वाली हैं.उन्होंने बीफॉर्मा की पढ़ाई की है. इसके बाद UPSC करने का मन बनाया. ऐसे में वे यूपीएससी की तैयारी में जुट गईं और आखिरकार IPS सेवा के रूप में सफलता हासिल की.

क्या है ताजा विवाद का मामला?

हरियाणा के मंत्री अनिल विज और एसपी उपासना यादव के बीच एक उप निरीक्षक को निलंबित करने को लेकर तीखी बहस हो गई. ये बैठक शुक्रवार (13 फरवरी 2026) की बताई जा रही है. दरअसल मंत्री ने किसी मामले में फौरन निर्देश दिया कि उप निरीक्षक को सस्पेंड किया जाए. इस पर जब एसपी उपासना यादव ने बताया कि उनके पास अधिकार नहीं है क्योंकि मामला किसी अन्य जिले (कुरुक्षेत्र) का है तो मंत्री गुस्से से आग बबूला हो गए.

यह भी पढ़ें- स्कूल में देखा IAS बनने का Dream, जानिए कौन हैं महेंद्रगढ़ की SDM कनिका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >