ICSI AIR 1 Sania Khan Success Story: दर्जी पिता की बेटी बनीं CS प्रोफेशनल टाॅपर, 432 मार्क्स के साथ पाई सफलता

ICSI AIR 1 Sania Khan Success Story: CS प्रोफेशनल जून 2026 का रिजल्ट जारी हो चुका है. मुंबई की सानिया समीर खान ने 432 अंक हासिल कर AIR 1 प्राप्त किया है. दर्जी पिता की बेटी सानिया ने टारगेट-बेस्ड स्टडी स्ट्रैटेजी के जरिए इस मुकाम को हासिल किया. जानें उनकी एजुकेशनल जर्नी, फैमिली बैकग्राउंड, मार्क्स और सफलता की पूरी कहानी.

ICSI AIR 1 Sania Khan Success Story: हाल ही में कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया (ICSI) ने एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल 2026 का रिजल्ट जारी किया है. इसमें CS प्रोफेशनल जून 2026 सेशन की परीक्षा पास करके AIR 1 हासिल करने वाली मुंबई की सानिया समीर खान हैं. हालांकि इस परीक्षा में AIR 1 पर दो छात्रों का नाम दर्ज है, जिसमें एक राजस्थान की रहने वाली खुशी अग्रवाल हैं. आज हम इस आर्टिकल में सानिया समीर खान की सक्सेस स्टोरी के बारे में डिटेल में बात करेंगे.

ICSI AIR 1 Sania Khan Marks Scored: जानिए सानिया कितने मार्क्स के साथ बनीं टाॅपर?

CS Professional 2026 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई की रहने वाली सानिया समीर खान ने कुल 432 मार्क्स हासिल किए हैं. बता दें कि CS Professional में दो ग्रुप्स होते हैं. अपनी सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि उन्होंने ग्रुप 1 में कुल 246 मार्क्स स्कोर किए हैं. वहीं ग्रुप 2 में उन्होंने कुल 186 मार्क्स स्कोर किए हैं.

ICSI AIR 1 Sania Khan Social Media Post: क्या पोस्ट किया सोशल मीडिया पर?

CS Professional जून 2026 सेशन की परीक्षा में जबरदस्त सफलता हासिल करने के बाद खुशी जाहिर करते हुए, सानिया समीर खान ने कहा कि "इस एक रैंक के पीछे महीनों की तैयारी, घंटों की पढ़ाई, मुश्किल दिन, कई त्याग और मुश्किल हालात में भी आगे बढ़ते रहने का फैसला शामिल है. CS जर्नी ने मुझे पढ़ाई-लिखाई से कहीं ज़्यादा कुछ सिखाया है. अपने माता-पिता, परिवार, टीचर, मेंटर, दोस्तों और शुभचिंतकों का उन्होंने धन्यवाद किया है."

ये भी पढ़ें: दूध पहुंचाने वाला बना असिस्टेंट कमांडेंट, दीपक लखारा ने UPSC CAPF में हासिल की AIR 106

ICSI AIR 1 Sania Khan Educational Background: क्या है सानिया की एजुकेशनल जर्नी?

TOI की रिपोर्ट के अनुसार सानिया समीर खान ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई स्थित श्री कलगीधर मिशन हाई स्कूल से पूरी की है. 12वीं पास करने के बाद, सानिया को समझ नहीं आ रहा था कि कौन सा प्रोफेशनल कोर्स चुनें. CS करने का फैसला उन्होंने सालों पहले से सोंचकर नहीं किया था. इस कोर्स के बारे में तब रिसर्च करना शुरू किया जब उनके घर वालों ने इसके बारे में पता करने के लिए कहा.

इसके बाद उन्होंने कोर्स के बारे में रिसर्च की और फिर एंट्रेंस एग्जाम के लिए एनरोल करने का फैसला किया और तैयारी शुरू कर दी थी. रिपोर्ट के अनुसार 19 साल की सानिया अभी श्री चिनाई कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से BCom (ऑनर्स) कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: Aashna Chaudhary Success Story: बिना कोचिंग, सिर्फ सेल्फ स्टडी के दम पर बनीं IPS अधिकारी, AIR 116 किया हासिल

ICSI AIR 1 Sania Khan Family Background: क्या है सानिया का फैमिली बेकग्राउंड?

सानिया समीर खान एक मिडिल-क्लास परिवार से हैं. उनके पिता दर्जी का काम करते हैं. वहीं उन्की मां एक हाउसवाइफ हैं. यह सफलता उनके दृढ़ संकल्प, लगातार मेहनत और लगन का परिणाम है. बता दें कि मूल रूप से वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं, मगर कई वर्षों से उनका परिवार मुंबई में बसा हुआ है.

ICSI AIR 1 Sania Khan Study Strategy: जानिए किस तरह तैयारी करती थीं सानिया

TOI की रिपोर्ट के अनुसार CS की तैयारी के दौरान सानिया के पढ़ाई के घंटे तय नहीं थे. हालांकि इसके बदले उन्होंने टारगेट-बेस्ड तरीका अपनाया था. जैसे, अगर वह किसी दिन दो या तीन चैप्टर पूरे करने का फैसला करती थीं, तो समय की परवाह किए बिना उन चैप्टर को पूरा करने पर ही ध्यान देती थीं. वह आमतौर पर पूरे दिन में 10 से 12 घंटे पढ़ाई करती थीं.

ये भी पढ़ें: ICSI AIR 1 Khushi Agarwal Success Story: पहले अटेंप्ट में बनीं CS प्रोफेशनल टॉपर, 432 मार्क्स किया हासिल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >