CS Executive AIR 2 Success Story 2026: हाल ही में कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया (ICSI) ने एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल के जून सेशन 2026 का रिजल्ट जारी किया है. इस परीक्षा में सूरत, गुजरात की ईशानी प्रमोद अहिरे ने CS प्रोफेशनल जून 2026 सेशन में AIR 2 हासिल किया है. उनकी सक्सेस बहुत बड़ी मिसाल है और स्टूडेंट्स के लिए प्रेरणा है. आइए उनकी सक्सेस स्टोरी के बारे में और डिटेल में जानते हैं.
AIR 2 Ishani Pramod Ahire Success Story: जानिए कितने मार्क्स के साथ पाई सफलता
ईशानी प्रमोद अहिरे ने अपनी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी है कि उन्होंने कुल 432 मार्क्स स्कोर किया है. उन्होंने दोनों ग्रुप्स (Group-1) और (Group-2) की परीक्षा एक साथ दी थी. इसमें उन्होंने पहले ग्रुप में कुल 252 स्कोर किया है. वहीं ग्रुप 2 में उन्होंने 180 मार्क्स सकोर किया है.
ये भी पढ़ें: Aashna Chaudhary Success Story: बिना कोचिंग, सिर्फ सेल्फ स्टडी के दम पर बनीं IPS अधिकारी, AIR 116 किया हासिल
AIR 2 Ishani Pramod Ahire Comment: सफलता मिलने पर क्या कहा ईशानी ने?
ईशानी प्रमोद अहिरे ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट के माध्यम से कहा कि इस सफलता के लिए में सभी लोग, जो इस जर्नी के दौरान मेरे साथ जुड़े हुए थे, उनका दिल से धन्यवाद. मुख्य रूप से मेरे माता-पिता का धक्यवाद, जिनका मुझे हमेशा स्पोर्ट मिला है. टाॅपर बनना मेरे लिए किसी सपने के सच होने से कम नहीं है.
AIR 2 Ishani Pramod Ahire Instagram Video Check Here
AIR 2 Ishani Pramod Ahire Post: जानिए ईशानी ने क्या किया पोस्ट
AIR 2 ईशानी प्रमोद अहिरे ने अपने X पर पोस्ट में लिखा है कि दोस्तों, मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैंने CS एग्जीक्यूटिव परीक्षा में AIR 2 हासिल की है. AIR पाने का यह एहसास शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. जब मैंने शुरुआत की थी, तो हर कोई मेरे फैसले पर सवाल उठाता था. कुछ लोग तो यह भी कहते थे कि मैं पढ़ाई में अच्छी नहीं हूं और बस अपने माता-पिता के पैसे बर्बाद कर रही हूं. इसके अलावा भी कई बातें कही जाती थी, मगर मेरा रिजल्ट मेरी काबिलियत और हिम्मत का सबूत है.
ये भी पढ़ें: ICSI AIR 1 Khushi Agarwal Success Story: पहले अटेंप्ट में बनीं CS प्रोफेशनल टॉपर, 432 मार्क्स किया हासिल
AIR 2 Ishani Pramod Ahire Education Background: क्या है उनका एजुकेशन बैकग्राउंड?
ईशानी प्रमोद अहिरे के पोस्ट के मुताबिक वह ग्रेजुएशन की पढ़ाई वीर नर्मद साउथ गुजरात यूनिवर्सिटी (VNSGU), सूरत से की हैं. उन्होंने 2025 में ग्रेजुएशन पास किया है. वहीं उन्होंने 400 में से 205 मार्क्स के साथ CS फाउंडेशन क्रैक किया है. इसके बाद उन्होंने 600 में से 319 मार्क्स लाकर CS एग्जीक्यूटिव क्लालीफाई किया है.
AIR 2 Ishani Pramod Ahire CA Finalist: ईशानी हैं CA फाइनलिस्ट
ईशानी प्रमोद अहिरे के पोस्ट के मुताबिक वह CS एग्जीक्यूटिव टाॅपर के साथ ही CA फाइनलिस्ट भी हैं. उन्होंने अपनी सफलता पर उन सभी लोग, जो इस जर्नी में उनके साथ खड़े थे और उनका हौसला बढ़ाया सभी का धन्यवाद किया है.
ये भी पढ़ें: दर्जी पिता की बेटी सानिया बनी CS प्रोफेशनल टाॅपर, 432 मार्क्स के साथ ICSI AIR 1 टॉपर
