CS ब्रांच की स्टूडेंट ने किया कमाल! Amazon में इंटर्नशिप का मौका

BTech Student Success Story: सृष्टि गर्ग उन चुनिंदा स्टूडेंट्स में से एक हैं, जिन्हें Amazon ने अपनी इंटर्नशिप के लिए चुना है. एनआईटी जालंधर (NIT Jalandhar) से बीटेक करने वाली सृष्टि ने ये इंटर्नशिप पाने के लिए बहुत मेहनत की है. आइए, जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी.

BTech Student Success Story: जीतते वही हैं जो अंत तक हिम्मत नहीं हारते. कुछ ऐसी ही कहानी है सृष्टि गर्ग (Sarishti Garg) की. सृष्टि गर्ग उन चुनिंदा स्टूडेंट्स में से एक हैं, जिन्हें Amazon ने अपनी इंटर्नशिप के लिए चुना है. एनआईटी जालंधर (NIT Jalandhar) से बीटेक करने वाली सृष्टि ने ये इंटर्नशिप पाने के लिए बहुत कड़ी मेहनत की है. आइए, जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी. 

Amazon में मिली इंटर्नशिप


सृष्टि (Sarishti Garg) ने अपने लिंक्डइन पोस्ट पर शेयर करते हुए लिखा, “मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मुझे Amazon में दो महीने की इंटर्नशिप मिल गई है! यह एक रोमांचक उपलब्धि है, और मैं इस अवसर के लिए सचमुच आभारी हूं.” इसके साथ ही उन्होंने उन सभी लोगों को धन्यवाद किया है, जिन्होंने उन्हें यहां तक पहुंचने में मदद की या मोटिवेट किया. 

कोडिंग लैंग्वेज में हैं एक्सपर्ट

सृष्टि ने एनआईटी जालंधर (NIT Jalandhar) से कंप्यूटर साइंस में बीटेक (CS Branch) की डिग्री हासिल की है. इस दौरान उन्होंने कोडिंग लैंग्वेज पर काफी मेहनत की है. उन्होंने C,  C++ , Python, जावा और कोडर जैसे लैंग्वेज पर अपनी पकड़ मजबूत बनाई. 

सृष्टि के लिए ये उपलब्धि बहुत बड़ी जरूर है. लेकिन पहली नहीं है. इससे पहले भी वो स्टेप बाय स्टेप कई स्किल्स सीखते आई हैं. इससे पहले उनका चयन GDSC (Google डेवलपर स्टूडेंट क्लब) की कॉम्पीटेटिव टीम प्रोग्रामिंग टीम की मुख्य मेंमर के रूप में हुआ था. 

युवाओं के लिए प्रेरणा

सृष्टि की कहानी उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो छोटे शहरों से आते हैं और बिना किसी सपोर्ट के ऊंचा मुकाम पाने का सपना देखते हैं. सृष्टि ने कोडिंग की, कॉलेज में अच्छे मार्क्स हासिल किए और मेहनत करती रहीं, जिसका परिणाम आज आप सभी के सामने है. 

नोट: ये स्टोरी NIT जालंधर द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट पर शेयर की डिटेल्स के आधार पर तैयार किया गया है. प्रभात खबर की तरफ से इसमें अतिरिक्त कुछ जोड़ा नहीं गया है.

यह भी पढ़ें- विकास दिव्यकीर्ति ने दी बिहार के स्टूडेंट्स को सलाह, कहा- इंग्लिश ठीक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >