Surabhi Yadav: यूपीएसससी ने सिविल सेवा परीक्षा में सफल हुए 958 कैंडिडेट्स के लिए मार्कशीट जारी कर दी है. रैंक 14 हासिल करने वाली सुरभि यादव को इंटरव्यू में 165 मार्क्स मिले हैं. टॉप 20 में जगह बनाने वाले अन्य कैंडिडेट्स की तुलना में ये काफी कम मार्क्स हैं. रैंक 1 से लेकर रैंक 20 तक के अन्य सभी कैंडिडेट्स को इंटरव्यू में 180-200 के करीब मार्क्स मिले हैं.
Surabhi Yadav UPSC Marksheet: सुरभि यादव की मार्कशीट
सीएसई लिखित परीक्षा में सुरभि यादव ने 862 मार्क्स हासिल किए हैं. वहीं इंटरव्यू में उन्हें सिर्फ 165 मार्क्स मिले हैं. सुरभि यादव को टोटल 1027 मार्क्स मिले हैं.
एक तरफ जहां इंटरव्यू में सुरभि यादव को कम मार्क्स मिले हैं. वहीं लिखित परीक्षा (UPSC Written Exam) में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है. रिटेन एग्जाम में उन्होंने 862 अंक हासिल किए हैं.
निरंतर प्रयास से मिली सफलता
सुरभि यादव का यह परिणाम इस बात का उदाहरण है कि यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में केवल इंटरव्यू ही नहीं, बल्कि लिखित परीक्षा का प्रदर्शन भी बेहद महत्वपूर्ण होता है. उनकी सफलता UPSC की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए प्रेरणा है.
टेबल से समझें सुरभि यादव को कितना मार्क्स मिला
| परीक्षा चरण | प्राप्त अंक |
|---|---|
| CSE लिखित परीक्षा (Written Exam) | 862 |
| इंटरव्यू / पर्सनालिटी टेस्ट | 165 |
| कुल अंक (Total Marks) | 1027 |
कौन हैं सुरभि यादव?
सुरभि यादव उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के एक छोटे से गांव की रहने वाली हैं. उनके पिता यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर हैं. पिता से मिली प्रेरणा और अपनी मेहनत के दम पर ही सुरभि ने UPSC में सफलता हासिल की है. इससे पहले सुरभि ने साल 2023 में भी यूपीएससी की परीक्षा दी थी. लेकिन पिछली बार कुछ नंबरों से रह गईं थीं. वहीं अपने दूसरे अटेंप्ट में उन्होंने AIR 14वीं हासिल की है.
सुरभि हमेशा से पढ़ने में अच्छी थीं. 12वीं में उन्हें 96 प्रतिशत अंक मिले थे. उनका विषय ह्यूमैनिटीज था. आगे की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से हुई. ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से इतिहास में मास्टर्स किया है.
यह भी पढ़ें- बाप ठोकेगा बेटे को सलाम! ASI का लड़का बना अफसर, UPSC में पाई सफलता
