Success Story: अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर कश्मीर का पुलवामा जिला अब सफलता की कहानी के लिए सुर्खियो में है. पुलवामा के तौसीफ अहमद गनी ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की है. तौसीफ की इस कामयाबी ने इस पूरे इलाके को जश्न मनाने का मौका दिया है.
फूल-मालाओं से हुआ स्वागत
यूपीएससी में सफलता पाने के बाद जब तौसीफ घर लौटे तो रिजल्ट आने की खुशी में उनके परिवार और दोस्तों के साथ-साथ लोकल लोगों ने भी उनका स्वागत किया. स्वागत के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. लोगों ने उन पर फूल बरसाए, नारे लगाए और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया.
छोटे से गांव से आते हैं तौसीफ
तौसीफ अहमद गनी पुलवामा के पुछल इलाके के रहने वाले हैं. एक छोटे से गांव से आने वाले तौसीफ ने जी-जान लगाकर UPSC की तैयारी की और इसमें सफलता पाई. उनके परिवार को अक्सर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन इन परेशानियों ने कभी भी उनकी पढ़ाई के रास्ते में बाधा नहीं बनने दी.
बेटी की पढ़ाई के लिए पिता ने बेच दी जमीन
तौसीफ का घर भले ही आर्थिक रूप से कमजोर हो. लेकिन उनके पिता ने पूरी कोशिश की बेटे को अच्छी पढ़ाई दे सकें. उन्होंने बेटे की पढ़ाई के लिए अपनी जमीन तक बेच दी. साथ ही हर मोड़ पर इमोशनली सपोर्ट किया.
नौकरी के साथ की UPSC की तैयारी
तौसीफ पढ़ाई में हमेशा से तेज थे. स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने वेटरनरी साइंस (पशु चिकित्सा) में डिग्री ली. पढ़ाई के बाद वह पूंछ में पशु चिकित्सक के रूप में काम भी कर रहे थे और साथ ही यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी भी कर रहे थे. नौकरी से थककर घर लौटने के बाद भी वह घंटों पढ़ाई करते थे. तौसीफ की मेहनत रंग लाई और उन्होंने UPSC में ऑल इंडिया रैंक 254 लाकर इतिहास रच दिया.
यह भी पढ़ें- पंचकूला के लाल का कमाल! UPSC में पाई सफलता, जानिए कौन हैं एकां
