बाप ठोकेगा बेटे को सलाम! ASI का लड़का बना अफसर, UPSC में पाई सफलता

Success Story: राजस्थान के संजय कुमार ने UPSC में सफलता हासिल की है. संजय कुमार की कहानी काफी प्रेरणादायक है. उनके पिता पुलिस सेवा में ASI के पद पर हैं. वहीं अब बेटे ने अफसर बनकर उनका मान-सम्मान बढ़ा दिया है.

Success Story: एक पिता के लिए इससे गर्व की बात और क्या होगी कि उसे उसके अफसर बेटे के नाम से जाना जाए. कुछ ऐसा किस्सा राजस्थान में देखने को मिला. यहां के रहने वाले संजय कुमार ने इस बार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की है. संजय कुमार ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 502 हासिल कर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है. दिलचस्प बात ये है कि उनके पिता पुलिस विभाग में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) के पद पर कार्यरत हैं.

पुलिस परिवार से आने वाले संजय की बड़ी उपलब्धि

संजय राजस्थान के सीकर जिले के रहने वाले हैं. उनके पिता पुलिस थाने में ASI के रूप में काम करते हैं. पुलिस की वर्दी और अनुशासन को करीब से देखते हुए संजय के मन में भी देश की सेवा करने का सपना बचपन से ही था. इसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और आखिरकार UPSC जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल की.

जिस थाने में पिता की ड्यूटी, वहीं बेटे का सम्मान

संजय कुमार की सफलता के बाद उन्हें सीकर जिले के पुलिस थान में बुलाकर सम्मानित किया गया. इसी पुलिस थाने में उनके पिता वर्षों से ड्यूटी कर रहे हैं. एक पिता और बेटे, दोनों के लिए, गर्व का पल था. पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने संजय को फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी और उनकी उपलब्धि पर गर्व जताया.

मेहनत और परिवार के सपोर्ट से मिली सफलता

संजय कुमार की सफलता के पीछे उनकी मेहनत के साथ-साथ परिवार का भी बड़ा योगदान रहा है. सीमित संसाधनों के बावजूद उनके माता-पिता ने हमेशा पढ़ाई को प्राथमिकता दी और हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया. इसी समर्थन और लगन के दम पर संजय ने UPSC की तैयारी की और सफलता हासिल की.

युवाओं के लिए प्रेरणा बनी कहानी

संजय कुमार की यह कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो छोटे शहरों और साधारण परिवारों से आते हैं लेकिन बड़े सपने देखते हैं. उनकी सफलता यह साबित करती है कि अगर मेहनत और लगन सच्ची हो, तो किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- पापा का सपना, बेटी की जिद, 5वें प्रयास में सृष्टि ने फतह किया UPSC

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >