Anoushka Sharma IAS: बिना कोचिंग बनीं IAS, अब यूपी में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें कौन हैं अनुष्का शर्मा

Anushka Sharma IAS Success Story: अनुष्का शर्मा को यूपी के प्रतापगढ़ जिले में संयुक्त मजिस्ट्रेट (जेएम) बनाया गया है. उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में UPSC CSE 2023 में सफलता हासिल की थी. आइए, जानते हैं इस IAS की कहानी.

Anoushka Sharma IAS Success Story: इन दिनों आईएएस अनुष्का शर्मा का नाम खबरों में है. उन्हें उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. अनुष्का शर्मा को यूपी के प्रतापगढ़ जिले में संयुक्त मजिस्ट्रेट (जेएम) बनाया गया है. अनुष्का को ये बड़ी जिम्मेदारी भले ही यूपी में मिली हो लेकिन वे रहने वाली मध्य प्रदेश की हैं. आइए, जानते हैं कि अनुष्का शर्मा कौन हैं और उनकी यूपीएससी की जर्नी क्या है.

तीसरे प्रयास में पाई सफलता

अनुष्का शर्मा ने अपने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की. उन्होंने UPSC CSE 2023 के परिणाम में सफलता हासिल की. उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर मिला. वे हमेशा से विकास परियोजनाओं को बढ़ावा देने और जनता की समस्याओं को समझने के लिए जानी जाती हैं. उनके अंदर की युवा एनर्जी और देश विदेश में विभिन्न जगहों पर रहने के अनुभव से उनके काम में बहुत निखार आया है.

आईएएस अनुष्का शर्मा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

पिता के ट्रांसफर के कारण अलग-अलग शहरों में रहा परिवार

अनुष्का शर्मा का जन्म राजस्थान के जयपुर में हुआ था. उनके पिता बैंक अधिकारी हैं, जिनका ट्रांसफर बाद के दिनों में महाराष्ट्र में हो गया. पिता की नौकरी के कारण अनुष्का और उनके परिवार को अलग-अलग राज्य और शहरों में रहना पड़ा जैसे कि महाराष्ट्र, चंडीगढ़ और इंदौर.

न्यूयॉर्क से हुई पढ़ाई

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो अनुष्का की पढ़ाई कई राज्यों से हुई है. 10वीं तक की पढ़ाई उन्होंने मुंबई से की और फिर दो साल चंडीगढ़ से पढ़ाई की. उच्च शिक्षा के लिए अनुष्का न्यूयॉर्क चली गईं, जहां उन्होंने सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क (CUNY) से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.

आईएएस बहन ने तैयारी में की मदद

अनुष्का के मन में हमेशा से इच्छा थी कि वे भारत के लिए कुछ करें. लेकिन विदेश में पढ़ाई करते हुए ये दूर का सपना लग रहा था. ऐसे में उन्होंने भारत आकर यूपीएससी की तैयारी करने का फैसला लिया. यूपीएससी की जर्नी में उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी उनकी चचेरी बहन हिमानी शर्मा (IAS Himani Sharma) जो खुद आईएएस हैं. IAS हिमानी ने अनुष्का को नोट्स से लेकर रणनीति बनाने तक यूपीएससी की तैयारी में बहुत मदद की थी.

आईएएस अनुष्का शर्मा क्लासिकल डांस करते हुए (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

क्लासिकल डांस का रखती हैं शौक

यूपीएससी की तैयारी में कई लोग तनाव और कई बार तो डिप्रेशन जैसा फील करते हैं. ऐसे में अनुष्का ने खुद को मेंटली फिट रखने के लिए अपने शौक का सहारा लिया. अनुष्का के सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है कि वे क्लासिकल डांस भी करती हैं. वे तैयारी के दौरान म्यूजिक और डांस ब्रेक लेती थीं. योग, मेडिटेशन, डांस और म्यूजिक ही उनका सहारा बनें.

यह भी पढ़ें- Success Story: ग्लैमर ऐसा कि बॉलीवुड एक्ट्रेस भी फेल! कौन हैं IPS आशना, आप भी देखें Photos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >