7 महीने पहले बनीं मां, सिर पर सजा Mrs India का ताज, कौन हैं आकांक्षा चौधरी

Success Story: 7 महीने के बच्चे की मां आकांक्षा चौधरी ने Mrs India 2026 का खिताब जीता है. उन्होंने इस सफलता का क्रेडिट अपने परिवार को दिया. आकांक्षा इससे पहले भी मॉडलिंग करती थीं. उन्होंने IIM से पढ़ाई की है. आइए, जानते हैं उनकी कहानी.

Mrs India 2026 Success Story: मां बनने के बाद कई महिलाओं के सपने इसलिए भी मर जाते हैं क्योंकि उन पर कई तरह के सोशल प्रेशर होते हैं. लेकिन जयपुर की आकांक्षा चौधरी (Akanksha Choudhary) ने मां बनने के 7 महीने बाद ही मिसेज इंडिया (Mrs India 2026) का खिताब जीतकर सभी सोशल प्रेशर को चैलेंज किया है. आकांक्षा की सफलता से न सिर्फ राजस्थान बल्कि देशभर की महिलाओं प्रेरणा ले सकती हैं कि अगर इरादे मजबूत हो तो प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाया जा सकता है.

दिल्ली यूनवर्सिटी से हुई पढ़ाई

जयपुर की रहने वाली आकांक्षा इकोनॉमिक्स विषय में दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) से पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने IIM Ahmedabad से MBA किया है.

मां बनने के बाद ब्यूटी पेजेंट में शामिल होना नहीं था आसान

अपने संघर्ष के बारे में बात करते हुए आकांक्षा मीडिया में कहती हैं कि मैं 7 महीने पहले ही मां बनी हूं. ऐसे में फिर से फिट बॉडी टाइप में आना, रैंप वॉक करना और हील्स में घंटो खड़े होना मुश्किल हो जाता है. लेकिन मेरी मां और मदर इन लॉ ने बहुत सपोर्ट किया. ब्यूटी पेजेंट जीतने से पहले आकांक्षा कॉन्टेंट क्रिएटर के रूप में जानी जाती हैं. वे इससे पहले भी मॉडलिंग करती थीं.


आकांक्षा चौधरी कार्यक्रम में मंच शेयर करते हुए (PC-इंस्टाग्राम)

पति और परिवार को दिया सफलता का श्रेय

आकांक्षा ने अपनी सफलता का क्रेडिट अपने परिवार को दिया. कहा कि बिना परिवार के सपोर्ट के बिना ये संभव नहीं था. परिवार के सभी लोगों ने उन पर भरोसा किया और उन्हें हर स्टेज पर मोटिवेट करते रहे. उन्होंने कहा कि उनके पति हमेशा उनकी डाइट और ड्रेस का ध्यान रखते थे.

क्या होता है मिसेज इंडिया प्रतियोगिता?

मिसेज इंडिया (Mrs India) विवाहित महिलाओं के लिए आयोजित होने वाली एक नेशनल लेवल की फेमस ब्यूटी पेजेंट प्रतियोगिता है. इस प्लेटफॉर्म के जरिए विवाहित, तलाकशुदा और विधवा महिला भी अपना टैलेंट दिखा सकती हैं. इस प्रतियोगिता का उद्देश्य यह संदेश देना है कि शादी के बाद भी महिलाएं अपने सपनों को पूरा कर सकती हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकती हैं.

यह भी पढ़ें- IIT की सीट पक्की हुई तो छोड़ी MBBS Seat, नीट टॉपर अब बनेंगे इंजीनियर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >