SSB PET PST Exam Date 2026: अगर आपने भी SSB (Sashastra Seema Bal) में कांस्टेबल (ट्रेड्समैन), हेड कांस्टेबल या एएसआई/एसआई के पदों के लिए फॉर्म भरा था, तो आपके लिए जरूरी अपडेट सामने आया है. सशस्त्र सीमा बल ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in/recruitmentHome पर फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) की तारीखों की घोषणा कर दी है.
ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, इस भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण यानी PET, PST परीक्षा अगस्त 2026 के तीसरे हफ्ते से आयोजित की जाएगी. ऐसे में जिन भी अभ्यर्थियों ने 827 पदों की इस भर्ती प्रक्रिया के लिए अप्लाई किया था, वे अपनी रनिंग और फिजिकल ट्रेनिंग की तैयारी तेज कर दें.
एक नजर में अपडेट
| भर्ती | SSB Constable Tradesman Recruitment 2025 |
| फिजिकल टेस्ट की तारीख (PET/PST) | अगस्त 2026 के तीसरे सप्ताह से |
| डिटेल्ड शेड्यूल | जल्द जारी होगा |
| एडमिट कार्ड | PET-PST शेड्यूल के साथ जारी होने की संभावना |
| कुल पद | 827 |
| आवेदन की तारीख | 21 मार्च 2026 से 04 मई 2026 |
किन पदों के लिए होगी PET-PST?
SSB के नोटिस के अनुसार कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन के विभिन्न पदों के लिए PET और PST आयोजित किया जाएगा. इनमें ड्राइवर, टेलर, वॉशरमैन, बार्बर, कॉबलर, गार्डनर, कारपेंटर, वॉटर कैरियर, वेटर, वेटरनरी और नर्सिंग ऑर्डरली जैसे ट्रेड शामिल हैं. इसके साथ ही हेड कांस्टेबल, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) और सब-इंस्पेक्टर (SI) के कई नॉन-जीडी (Non-GD) पदों को भी शामिल किया गया है.
ये भी पढ़ें: पूर्व अग्निवीरों के लिए गुड न्यूज, SSB में 50% सीटें होंगी रिजर्व, गृह मंत्रालय ने जारी किए नए नियम
भर्ती के लिए क्या थी योग्यता?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य था. इसके अलावा संबंधित ट्रेड के अनुसार अतिरिक्त योग्यताएं भी निर्धारित की गई थीं. कुछ पदों के लिए कार्य अनुभव, आईटीआई प्रमाणपत्र, हैवी मोटर व्हीकल (HMV) ड्राइविंग लाइसेंस या फर्स्ट एड सर्टिफिकेट जैसी योग्यताएं भी मांगी गई थीं. अलग-अलग ट्रेड के लिए पात्रता की शर्तें अलग तय की गई थीं.
अब आगे क्या होगा?
फिलहाल SSB ने केवल इतना बताया है कि PET और PST की प्रक्रिया अगस्त 2026 के तीसरे सप्ताह से शुरू होगी. किस कैंडिडेट को किस दिन रिपोर्ट करना होगा और परीक्षा किस केंद्र पर आयोजित होगी, इसकी जानकारी आगे दी जाएगी. ऐसे में कैंडिडेट्स अपनी शारीरिक तैयारी पूरी रखें और ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.
आपको बताते चलें कि SSB ने 827 Constable (Tradesman) पदों के लिए 21 मार्च 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी. बाद में अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 4 मई 2026 कर दी गई थी. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद से ही कैंडिडेट फिजिकल टेस्ट की तारीख का इंतजार कर रहे थे.
ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
