Smart Class in Ayush College: योगी सरकार का मानना है कि अगर आयुर्वेद और होम्योपैथी को दुनिया भर में नई पहचान दिलानी है, तो पढ़ाई का तरीका भी मॉडर्न बनाना पड़ेगा. योगी सरकार ने फैसला लिया है कि प्रदेश के 17 आयुष कॉलेजों में कुल 51 Smart Classrooms बनाए जाएंगे. इन क्लासरूम में Interactive Flat Panel यानी IFP, ऑडियो-वीडियो सिस्टम और डिजिटल लर्निंग टूल्स लगाए जाएंगे.
Smart Class in Ayush College: आयुष कॉलेजों में स्मार्ट क्लास
आयुष महानिदेशक चैत्रा वी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि आयुर्वेद और होम्योपैथी की पढ़ाई भी समय के साथ मॉडर्न बने. इसी वजह से आयुष कॉलेजों में अब नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि छात्रों को डिजिटल तरीके से बेहतर पढ़ाई मिल सके.
इन जिलों में होगी शुरुआत
सरकार प्रदेश के 17 आयुष कॉलेजों में कुल 51 Smart Classrooms शुरू करने जा रही है. इनमें प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, गाजीपुर, मुरादाबाद, आजमगढ़, गोरखपुर और अलीगढ़ के होम्योपैथिक कॉलेज शामिल हैं. वहीं लखनऊ, पीलीभीत, बरेली, मुजफ्फरनगर, बांदा, झांसी, प्रयागराज और वाराणसी के आयुर्वेदिक कॉलेजों में भी Smart Classes बनाई जाएंगी.
इसके अलावा Learning Management System यानी LMS भी शुरू किया जाएगा. इसके जरिए छात्रों को Online Lecture, Notes, Assignment और Study Material एक ही जगह मिल जाएगा. छात्र कभी भी और कहीं से भी पढ़ाई का कंटेंट देख सकेंगे. इससे पढ़ाई और आसान होने के साथ-साथ अलग-अलग कॉलेजों के बीच जानकारी साझा करना भी आसान होगा.
यह भी पढ़ें: IIT बॉम्बे या IIT मद्रास? CS के लिए कौन सा कॉलेज है बेस्ट, काउंसलिंग से पहले देखें रैंक
