School Closed: भारी बारिश के कारण इन राज्यों के स्कूल रहेंगे बंद, देखें अपडेट

School Holiday Today, School Closed: हम आने वाले दिनों में तटीय कर्नाटक, केरल, कोंकण गोवा में भारी बारिश की आशंका है. इसके कारण कर्नाटक और गोवा के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है.

School Holiday Today, School Closed: भारी बारिश के अलर्ट के बाद कर्नाटक और गोवा के स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है. कन्नूर, कोझिकोड, त्रिशूर, मलप्पुरम और एर्नाकुलम के जिला कलेक्टरों ने भारी बारिश के मद्देनजर 15 जुलाई, सोमवार को सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की है. कासरगोड में स्कूल और आंगनवाड़ी बंद रहेंगे, जबकि कॉलेजों में कक्षाएं चलेंगी.

विश्वविद्यालय और सार्वजनिक परीक्षाएं निर्धारित समय पर होंगी

कन्नूर, कोझिकोड, त्रिशूर, एर्नाकुलम और मलप्पुरम के जिला कलेक्टरों द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिलों में आंगनवाड़ी और व्यावसायिक कॉलेजों सहित सभी शैक्षणिक संस्थान सोमवार को बंद रहेंगे. हालांकि, विश्वविद्यालय और सार्वजनिक परीक्षाएं निर्धारित समय पर होंगी. कासरगोड में, जिला कलेक्टर इनबासेकर कालीमुथु ने राज्य सरकार, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड, केंद्रीय विद्यालय और आंगनवाड़ियों के तहत आने वाले स्कूलों में सोमवार को छुट्टी का आदेश दिया.

World Youth Skills Day 2024: विश्व युवा कौशल दिवस आज, जानें इस दिन का इतिहास और महत्व

गोवा में भी छुट्टी की घोषणा

गोवा शिक्षा विभाग ने भारी बारिश के कारण राज्य में स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की है. विभाग ने देर शाम घोषणा करते हुए कहा कि भारी बारिश के कारण कक्षा 12 तक के स्कूलों में छुट्टी रहेगी. आईएमडी ने सोमवार को गोवा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों तक राज्य में भारी बारिश के बीच रेड अलर्ट जारी किया है. राज्य शिक्षा निदेशक शैलेश जिंगडे ने संवाददाताओं को बताया कि गोवा में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे और छात्रों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित की गई है.

इससे पहले, लगातार हो रही बारिश और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) गोवा द्वारा जारी अलर्ट, जिसमें राज्य भर में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की भविष्यवाणी की गई थी, तथा स्कूलों में छोटे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, शिक्षा निदेशालय ने 8 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूली छात्रों और शिक्षकों के लिए अवकाश घोषित किया था.

मौसम वैज्ञानिक ने कही थी ये बात

आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार ने बताया कि मानसून नीचे की ओर जा रहा है. हम आने वाले दिनों में तटीय कर्नाटक, केरल, कोंकण गोवा में भारी बारिश के आसार हैं, जिसके कारण रेड अलर्ट जारी कर रहे हैं। वहां 20 सेमी से अधिक बारिश हो सकती है.

बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन

बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसका असर झारखंड में दिख रहा है. राजधानी सहित कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है. अगले दो-तीन दिनों तक इसका असर रहने का अनुमान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >