परीक्षा से एक दिन पहले क्या करें? SBI पीओ एग्जाम के लिए एक्सपर्ट ने दिए लास्ट मिनट टिप्स

SBI PO Prelims Exam Tips: SBI पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 1 और 2 अगस्त 2026 को किया जाएगा. एक्सपर्ट ने बताया परीक्षा से पहले अच्छी और पूरी नींद लेना सबसे जरूरी है. साथ ही उन्होंने पेपर सॉल्व करने के लिए भी टिप्स दिए हैं.

SBI PO Prelims Exam Tips: SBI पीओ प्रीलिम्स परीक्षा 1 और 2 अगस्त को होगी. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक्सपर्ट ने कई सलाह दी है. SBI की असिस्टेंट मैनेजर प्रियंका पटेल ने अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा से एक दिन पहले अपनाई जाने वाली स्ट्रैटजी शेयर की है. उनका कहना है कि आखिरी दिन नई चीजें पढ़ने की बजाय अपनी तैयारी पर भरोसा रखें और खुद को मेंटली शांत रखें.

SBI परीक्षा 1 और 2 अगस्त को

SBI पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 1 और 2 अगस्त 2026 को किया जाएगा. परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में होगी. टोटल 100 मार्क्स का पेपर आएगा और उम्मीदवारों को पेपर हल करने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड SBI की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.

सुबह की शुरुआत ऐसे करें

प्रियंका पटेल के अनुसार, परीक्षा से पहले अच्छी और पूरी नींद लेना सबसे जरूरी है. सुबह उठने के बाद 5 से 10 मिनट मेडिटेशन या शांत बैठकर खुद को रिलैक्स करें. साथ ही सोशल मीडिया पर दूसरे कैंडिडेट्स के मॉक टेस्ट स्कोर या घबराहट वाले पोस्ट देखने से बचें, ताकि आत्मविश्वास बना रहे.

Quant में सिर्फ 1 घंटे करें रिवीजन

उन्होंने सलाह दी कि Quant के लिए केवल एक घंटे का रिवीजन पर्याप्त है. इस दौरान सिर्फ बेसिक टॉपिक्स पर फोकस करें.

  • Simplification - 10 सवाल Approximation - 10 सवाल
  • Number Series - 10 सवाल
  • Quadratic Equations - 10 सवाल

उन्होंने कहा कि एक घंटे से ज्यादा Quant की प्रैक्टिस न करें.

SBI परीक्षा के लिए English और Reasoning में हल्का रिवीजन करें

English सेक्शन में केवल एक Para Jumble Set और एक Reading Comprehension (RC) पढ़ें. वहीं Reasoning में सिर्फ 5 से 6 Puzzle हल करें. ज्यादा प्रैक्टिस करने से दिमाग थक सकता है, इसलिए हल्का प्रैक्टिस ही करें.


SBI PO परीक्षा के लिए एक Full Mock जरूर दें

प्रियंका पटेल ने सलाह दी कि परीक्षा जिस समय निर्धारित है, उसी समय एक Full Mock Test दें. इसके बाद अपने स्कोर की चिंता करने के बजाय गलतियों का विश्लेषण करें और उनसे सीखें.

शाम को खुद को रखें रिलैक्स

उन्होंने कहा कि शाम के समय हल्का और पौष्टिक भोजन करें. परिवार या दोस्तों के साथ समय बिताएं या जो भी काम आपको रिलैक्स करती हो, वही करें. इस दौरान नई किताब, नया टॉपिक या नई रणनीति शुरू करने से बचें और दूसरे उम्मीदवारों से अपनी तैयारी की तुलना न करें.

समय पर सोएं, अच्छी नींद लें

प्रियंका पटेल के मुताबिक परीक्षा से पहले सबसे जरूरी चीज अच्छी नींद है. आखिरी समय तक पढ़ाई करने के बजाय दिमाग को आराम दें, ताकि परीक्षा के दिन आप पूरी ऊर्जा और एकाग्रता के साथ पेपर दे सकें.

यह भी पढ़ें- RRB Group D Last Minute Tips: परीक्षा से पहले ऐसे करें तैयारी, अंतिम दिनों की यह स्ट्रैटेजी दिला सकती है सफलता


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >