SBI Asha Scholarship: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की मदद से स्कॉलरशिप स्कीम शुरू किए गए हैं. ये स्कॉलरशिप स्कूल एजुकेशन से लेकर कॉलेज और विदेश में पढ़ाई तक के लिए काम आने वाली है. आइए समझते हैं इस स्कॉलरशिप में क्या है और इसके लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं.
SBI Asha Scholarship में आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें
| विवरण | तारीखें |
| रजिस्ट्रेशन शुरू | 22 जुलाई, 2026 |
| आवेदन की आखिरी तारीख | 4 सितंबर, 2026 |
SBI आशा स्कॉलरशिप क्या है?
ये भारत की सबसे बड़ी स्कॉलरशिप प्रोग्राम्स में गिनी जाती है. इसमें Class 9 से लेकर विदेश में पढ़ाई करने तक, हर स्तर के स्टूडेंट्स को शामिल किया गया है. इस स्कीम का मकसद साफ है, आर्थिक तंगी की वजह से किसी की पढ़ाई नहीं रुकनी चाहिए.
अब तक की उपलब्धियां
इस स्कीम के आंकड़े इसकी गंभीरता बताते हैं. अब तक 36,428 से ज्यादा स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप दी जा चुकी है और कुल मिलाकर 130 करोड़ रुपये से ज्यादा. आर्थिक सहायता बांटी जा चुकी है. इनमें से 4,063 स्टूडेंट्स आर्थिक रूप से बेहद कमजोर वर्ग से हैं. 2,760 SC कैटेगरी. स्टूडेंट्स को इसका लाभ मिला है, और 1,303 ST कैटेगरी. स्टूडेंट्स को भी. इस स्कीम में 50% सीटें महिला स्टूडेंट्स के लिए आरक्षित हैं.
स्कूल स्टूडेंट्स के लिए सुविधा
Class 9 से 12 तक पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को 15,000 रुपये सालाना की सहायता मिल सकती है. इसके लिए पिछले साल कम से कम 7.5 CGPA या 75% मार्क्स होने चाहिए (SC-ST वर्ग के लिए 65% और PwBD वर्ग के लिए 60%). साथ ही, परिवार. सालाना आमदनी 3 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: पीएमश्री स्कूलों की दिव्यांग बेटियों को हर महीने मिलेंगे 2,000 रुपये, सरकार ने जारी किए निर्देश
SBI Asha Scholarship Documents: जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट
- पिछले साल मार्कशीट (Class 10, 12 या सेमेस्टर वाली)
- फोटो आईडी (जैसे आधार कार्ड) और पासपोर्ट साइज फोटो
- इनकम सर्टिफिकेट, फॉर्म 16A या सैलरी स्लिप
- बैंक पासबुक (SBI का हो तो प्राथमिकता मिलती है)
- संस्थान की बोनाफाइड या एडमिशन प्रूफ और लेटेस्ट फीस रसीद
- रिजर्व कैटेगरी के लिए कास्ट सर्टिफिकेट और पारिवारिक फोटो
- कैटेगरी अनुसार स्कोरकार्ड, ऑफर लेटर या डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट
अंडरग्रेजुएट (UG) स्टूडेंट्स के लिए लाभ
UG स्टूडेंट्स को इस स्कीम के तहत 75,000 रुपये तक की मदद मिलती है. एलिजिबिलिटी शर्तें वही मार्क्स वाली हैं, हालांकि यहां पारिवारिक आमदनी की सीमा 6 लाख रुपये तक रखी गई है. साथ ही, संस्थान टॉप 300 NIRF रैंकिंग या NAAC 'A' और उससे ऊपर की ग्रेडिंग वाला होना चाहिए.
पोस्टग्रेजुएट (PG) स्टूडेंट्स के लिए लाभ
PG स्टूडेंट्स के लिए यह स्कीम 1,50,000 रुपये तक की सहायता देती है. एलिजिबिलिटी शर्तें लगभग UG जैसी ही है, जिसमें अकादमिक मार्क्स, आमदनी की सीमा और मान्यता प्राप्त संस्थान.
SBI Asha Scholarship 2026 Application form
मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए विशेष प्रावधान
MBBS करने वाले स्टूडेंट्स को 2,00,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप मिल सकती है. इसके लिए स्टूडेंट का AIIMS या टॉप 50 NIRF मेडिकल कॉलेज में पढ़ना जरूरी है, साथ ही एक वैलिड NEET स्कोरकार्ड भी होना चाहिए.
IIT स्टूडेंट्स के लिए स्कीम
23 IITs में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए 2,00,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप उपलब्ध है. इसके लिए वैलिड JEE Advanced स्कोरकार्ड जरूरी है, बाकी शर्तें मार्क्स और आमदनी से जुड़ी हुई पहले जैसी ही हैं. किसी भी IIM से MBA कर रहे स्टूडेंट्स 5,00,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप के लिए योग्य हैं. इसके लिए वैलिड CAT स्कोरकार्ड जरूरी है.
ये भी पढ़ें: International Scholarship : भारतीय छात्रों को 29 लाख की स्कॉलरशिप दे रही ऑस्ट्रेलिया की मैक्वेरी यूनिवर्सिटी
विदेश में पढ़ाई के लिए सहायता
विदेश में पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के लिए यह स्कीम सबसे बड़ी राशि, यानी 15,00,000 रुपये तक देती है. इसके लिए स्टूडेंट. पास दुनिया. टॉप 200 QS रैंकिंग वाली यूनिवर्सिटी में पोस्टग्रेजुएट या उससे ऊपर के कोर्स का ऑफर लेटर होना चाहिए, साथ ही GRE, GMAT, MCAT, LNAT या LSAT में से किसी एक का वैलिड स्कोर भी जरूरी है.
एक नजर में पूरी स्कीम
| कैटेगरी | स्कॉलरशिप राशि | प्रमुख शर्त |
| स्कूल (Class 9-12) | ₹15,000 | इनकम ₹3 लाख तक |
| ग्रेजुएशन (UG) | ₹75,000 | टॉप 300 NIRF कॉलेज |
| पोस्टग्रेजुएशन (PG) | ₹1,50,000 | टॉप 300 NIRF कॉलेज |
| मेडिकल (MBBS) | ₹2,00,000 | NEET स्कोरकार्ड |
| IIT स्टूडेंट्स | ₹2,00,000 | JEE Advanced स्कोरकार्ड |
| IIM स्टूडेंट्स | ₹5,00,000 | CAT स्कोरकार्ड |
| विदेश पढ़ाई | ₹15,00,000 | QS टॉप 200 यूनिवर्सिटी |
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट sbiashascholarship.co.in पर जाना होगा. वहां रजिस्ट्रेशन करें, संबंधित कैटेगरी चुनें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें.
ये भी पढ़ें: अब नहीं रुकेगी पढ़ाई, हर साल 30000 स्काॅलरशिप पाने के लिए फटाफट कर दें अप्लाई, देखें Details
