RSMSSB JE Recruitment 2026: इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) संयुक्त सीधी भर्ती 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD), वॉटर रिसोर्स डिपार्टमेंट एंड पब्लिक हेल्थ इंजीनियर डिपार्टमेंट (PHED) में कुल 874 पदों पर भर्ती की जाएगी. इंटेरेस्टेड कैंडिडेट 16 अगस्त 2026 से 14 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन कर सकते हैं.
Click Here to Check Official Notification
इंपोर्टेंट डेट
| डीटेल | डेट |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की डेट | 16 अगस्त 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट | 14 सितंबर 2026 |
| Non-TSP क्षेत्र में पद | 793 पद |
| TSP क्षेत्र में पद | 81 पद |
| कुल पद | 874 पद |
ये भी पढ़ें: NUSRL Ranchi: लीगल एजुकेशन में बनाएं करियर, BA LLB और LLM के लिए स्टूडेंट्स की पहली पसंद
RSMSSB JE Recruitment 2026: एकेडमिक एलिजिबिलिटी
सिविल इंजीनियरिंग के डिग्री पदों के लिए कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से BEB Tech (Civil Engineering) की डिग्री होनी चाहिए. वहीं डिप्लोमा पदों के लिए संबंधित ब्रांच में तीन वर्षीय डिप्लोमा जरूरी है. मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ट्रेड के पदों के लिए संबंधित विषय में डिप्लोमा जरूरी है. इसके अलावा देवनागरी लिपि में हिंदी का प्रैक्टिकल नॉलेज और राजस्थान की संस्कृति की जानकारी भी जरूरी है. लास्ट ईयर के स्टूडेंट्स भी अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन परीक्षा से पहले उन्हें अपनी एलिजिबिलिटी का प्रमाण देना होगा.
ऐज लिमिट और एप्लीकेशन फीस
1 जनवरी 2027 के अनुसार कैंडिडेट की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है. पिछली भर्ती समय पर नहीं होने के कारण GEN कैंडिडेट को अधिकतम ऐज लिमिट में 1 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी. रिजर्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट को नियमानुसार ऐज में छूट दी जाएगी.
राजस्थान सरकार की OTR (One Time Registration) व्यवस्था के तहत पहली बार रजिस्ट्रेशन करने वाले जनरल और क्रीमी लेयर OBC,MBC कैंडिडेट को 600 रुपये फीस देनी होगी. वहीं नॉन-क्रीमी लेयर OBC,MBC, EWS, SC, ST और दिव्यांग कैंडिडेट के लिए फीस 400 रुपये तय की गई है.
RSMSSB JE Recruitment 2026: सिलेक्शन प्रोसेस
कैंडिडेट का सिलेक्शन रिटन एग्जाम के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा CBT, TBT या OMR मोड में आयोजित की जा सकती है. यदि परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में होती है, तो नॉर्मलाइजेशन लागू होगा. फाइनल मेरिट और कैंडिडेट द्वारा भरी गई डिपार्टमेंटल प्रेफरेंस के आधार पर डिपार्टमेंट अलॉट किए जाएंगे. एप्लीकेशन के लिए कैंडिडेट राजस्थान SSO पोर्टल ssoapps.rajasthan.gov.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Best Online Course: घर बैठे करें देश-दुनिया के बेस्ट ऑनलाइन कोर्सेज, मिलेगी फ्री सर्टिफिकेशन
