RRB Technician Vacancy 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-III के 6556 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. रेलवे में नौकरी पाने का यह अच्छा मौका है. इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इंटेरेस्टेड कैंडिडेट्स 30 जून 2026 से 29 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन कर सकते हैं.
कितने पदों की वैकेंसी और क्या रहेगी सैलरी ?
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने इस भर्ती के लिए कुल 6557 पदों पर वैकेंसी निकाली है. इसमें टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल पद के लिए 323 और टेक्नीशियन ग्रेड-III पद के लिए 6234 के लिए वैकेंसी है. वहीं हम बात करें सैलरी की तो टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल पद पर चयनित कैंडिडेट्स को पे लेवल-5 के तहत शुरुआती ₹29,200 प्रति माह सैलरी मिलेगी. वहीं टेक्नीशियन ग्रेड-III पद के लिए पे लेवल-2 के अनुसार शुरुआती ₹19,900 प्रति माह सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा सरकारी नियमों के तहत अन्य अलाउंस भी मिलेगा.
RRB Technician Vacancy 2026:एज लिमिट क्या है?
Railway RRB Technician भर्ती के लिए टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल पद पर 18 से 33 वर्ष वाले कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. वहीं टेक्नीशियन ग्रेड-III पद के लिए कैंडिडेट्स की ऐज 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. रिजर्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार ऐज रिलैक्सेशन दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: SSC CGL Tier-1 2026 Exam Strategy: अगस्त-सितंबर में होगी परीक्षा, अंतिम समय में अपनाएं ये स्ट्रैटजी
Railway RRB Technician Application Fee
| कैटेगरी | एप्लीकेशन फीस |
| जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस | ₹500 |
| एससी, एसटी, पीएच | ₹250 |
| सभी महिला कैंडिडेट्स | ₹250 |
| करेक्शन चार्ज | ₹250 |
RRB Zone Wise Webistes
RRB Technician Vacancy 2026: ऐसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले RRB की जोन वाइज दी गई ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- RRB Technician Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें.
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
- एप्लीकेशन में मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- एप्लीकेशन फीस जमा करें.
- फिर फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट अपने पास रखे.
Note: एप्लीकेशन से पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर सभी जानकारी ध्यान से पढ़ें.
ये भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर सरकारी नौकरी पाने का मौका, 180000 तक मिलेगी सैलरी
