RRB NTPC UG Scorecard 2026: रेलवे NTPC भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है. Railway Recruitment Board यानी RRB ने NTPC Under Graduate CBT-1 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है. CBT-1 का रिजल्ट और CBT-2 के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की लिस्ट 24 अगस्त 2026 को जारी हुई थी.
अब आज यानी 26 अगस्त को उम्मीदवारों का Individual Scorecard भी जारी कर दिया गया है. उम्मीदवार अपने RRB की रीजनल वेबसाइट पर जाकर स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं.
RRB NTPC UG Scorecard: स्कोरकार्ड में दिखेंगे ये नंबर
RRB NTPC UG CBT-1 Scorecard में उम्मीदवार अपने परीक्षा प्रदर्शन की जानकारी देख सकते हैं. इसमें प्राप्त नंबर और Normalized Marks जैसी जानकारी दी जाती है. साथ ही उम्मीदवार यह भी देख सकते हैं कि वे अगले चरण के लिए क्वालिफाई हुए हैं या नहीं. CBT-1 परीक्षा 7, 8 और 9 मई तथा 13 से 20 जून 2026 के बीच आयोजित हुई थी. इस भर्ती के जरिए कुल 3058 अंडर ग्रेजुएट पदों को भरा जाएगा.
ये भी पढ़ें: UPSC CAPF असिस्टेंट कमांडेंट 2026 लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
RRB NTPC UG Result 2026: 17 सितंबर को CBT-2
CBT-1 में शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को अब दूसरे चरण की परीक्षा देनी होगी. RRB NTPC UG CBT-2 की परीक्षा 17 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. इसके बाद भर्ती के पद के अनुसार Typing Test या दूसरे जरूरी चरण होंगे. अंत में Document Verification और Medical Examination की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
RRB NTPC UG Result 2026: ऐसे चेक करें अपना Scorecard
- स्कोरकार्ड चेक करने के लिए सबसे पहले अपने RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद NTPC UG CEN 07/2025 से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.
- अब Scorecard या CBT-1 Score Card की लिंक खोलें.
- इसके बाद Registration Number और Date of Birth डालकर लॉगिन करें.
आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं.
RRB NTPC UG Result 2026 Score Card Check Here
ये भी पढ़ें: RRB NTPC यूजी का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
