UPSSSC ने असिस्टेंट अकाउंटेंट और ऑडिटर के 1828 पोस्ट के लिए किया रिजल्ट जारी, जानें पूरा डिटेल

UPSSSC Final Result 2026: UPSSSC ने असिस्टेंट अकाउंटेंट और ऑडिटर भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. 1,828 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती का रिजल्ट, कटऑफ, जरूरी तारीख, एग्जाम फीस, एज लिमिट और रिजल्ट डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया यहां जानें.

UPSSSC Final Result 2026: उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने असिस्टेंट अकाउंटेंट और ऑडिटर के पोस्ट के लिए भर्ती निकाली थी. इसका रिजल्ट 12 अगस्त 2026 को जारी कर दिया गया है. रिजल्ट UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किया गया है. आइए इस बारे में और डिटेल में जानते हैं.

Important Dates: जानिए इसके बारे में

इस भर्ती के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस 20 फरवरी 2024 को शुरू हुआ था. अप्लाई करने की आखिरी तारीख 11 मार्च 2024 तक थी. इसी दिन तक कैंडिडेट्स एग्जाम फीस जमा कर सकते थे. एप्लिकेशन में सुधार की आखिरी तारीख 18 मार्च 2024 तक थी. इसके बाद 16 फरवरी 2025 को परीक्षा हुई थी. परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.

Exam Fee: एग्जाम फीस के बारे में

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार Gen, OBC, EWS, SC, ST और PH (दिव्यांग) कैटेगरी के कैंडिडेट के लिए एग्जाम फीस 25 रुपए तय की गई थी. स्टूडेंस एग्जाम फीस का भुगतान SBI Collect या ई-चालान के माध्यम से कर सकते थे.

UPSSSC Assistant Accountant & Auditor Final Result 2026 PDF- Click to Download

Age Limit: क्या थी एज लिमिट?

UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट की उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होना जरूरी था. वहीं रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को नियमों के अनुसार एज में छूट दी गई.

Vacancy Posts: कितने पोस्ट पर थी वैकेंसी?

वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती कुल 1,828 पोस्ट के लिए थी. इस वैकेंसी के तहत कैंडिडिट्स को असिस्टेंट अकाउंटेंट एवं ऑडिटर की पाेस्ट पर नियुक्त किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: UPSSSC Recruitment 2026: Livestock Extension Officer के 1,251 पदों पर वैकेंसी

How To Check: कैसे चेक करें रिजल्ट?

UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.

  • “Assistant Accountant & Auditor Main Exam Final Result” से जुड़े नोटिस को देखें.
  • विभाग और पद के अनुसार PDF खोलें, जिसमें कैटेगरी के हिसाब से रोल नंबर दिए गए हैं.
  • अपनी कैटेगरी और पद के अंदर अपना रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl+F (या सर्च फंक्शन) का इस्तेमाल करें और रिजल्ट चेक करें.

ये भी पढ़ें: UPSSSC ने निकाली 208 पोस्ट पर वैकेंसी, सैलरी होगी 81 हजार से ज्यादा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >