आज आ सकता है UPSC CSE प्रीलिम्स का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

UPSC Prelims Result 2026: UPSC प्रीलिम्स रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. इस भर्ती के जरिए 933 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.

UPSC Prelims Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही CSE Prelims 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है. परीक्षा में शामिल हुए करीब 5.49 कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट देखने के लिए UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. अगर आपको रिजल्ट देखने का प्रोसेस नहीं पता है तो यहां हम आपको गाइड करेंगे.

कब जारी होगा यूपीएससी रिजल्ट?

UPSC प्रीलिम्स रिजल्ट आज किसी भी वक्त जारी हो सकता है. हालांकि, ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं तो आपको कोई नोटिस नहीं मिलेगी. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही रिजल्ट जारी हो.

Upsc ऑफिशियल वेबसाइट

कैसे देखें UPSC CSE Prelims रिजल्ट?

  • UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए Result सेक्शन पर क्लिक करें.
  • UPSC Prelims Result 2026 लिंक पर जाएं.
  • लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट PDF स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • PDF में अपना रोल नंबर सर्च करें.
  • फ्यूचर के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सेव कर लें.

कब हुई थी UPSC Prelims Result 2026?

इस वर्ष UPSC CSE Prelims परीक्षा का आयोजन 24 मई 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. परीक्षा में करीब 5.49 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे. प्रीलिम्स में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (Mains) में शामिल होने का अवसर मिलेगा.

933 पदों पर होगी भर्ती

UPSC द्वारा आयोजित इस भर्ती के जरिए IAS, IPS, IFS और IRS के कुल 933 पद भरे जाएंगे. रिजल्ट के साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी. इस आधार पर आगे की प्रक्रिया होगी.

दो शिफ्ट में हुई थी परीक्षा

UPSC CSE Prelims परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी. पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की गई थी. परीक्षा कुल 400 मार्क्स की थी, जिसमें दो पेपर शामिल थे. दोनों पेपर 200-200 मार्क्स के लिए आयोजित की गई थी.

आंसर की जारी हो गई है

UPSC ने Prelims परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 28 मई को जारी की थी. उम्मीदवारों को 30 मई 2026 तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था. अब कैंडिडेट्स की नजरें रिजल्ट पर टिकी हुई हैं.

यह भी पढ़ें- UP वेटनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, यहां देखें शेड्यूल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >