UPSC NDA NA CDS 2 Answer Key 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एनडीए, NA और CDS 2 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है. परीक्षा में शामिल कैंडिडेट्स अब अपनी आंसर की चेक कर सकते हैं और अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं.
UPSC की ओर से आयोजित इन परीक्षाओं के जरिए कैंडिडेट्स का चयन भारतीय सशस्त्र बलों में विभिन्न पदों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए किया जाता है. उम्मीदवार आंसर की डाउनलोड करने के बाद अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं.
NDA, NA और CDS 2 Answer Key कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए UPSC NDA, NA और CDS 2 की आंसर की चेक कर सकते हैं.
- सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- होम पेज पर Examination या संबंधित परीक्षा के सेक्शन में जाएं.
- NDA, NA या CDS 2 परीक्षा से जुड़ी Answer Key लिंक पर क्लिक करें.
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें, यदि आवश्यक हो.
- आंसर की स्क्रीन पर खुल जाएगी. इसे डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान करें.
आंसर की से कैसे चेक करें स्कोर?
उम्मीदवार आंसर की के जरिए अपने सही और गलत उत्तरों की संख्या का मिलान कर सकते हैं. इसके बाद परीक्षा के आधिकारिक मार्किंग स्कीम के अनुसार संभावित मार्क्स की गणना की जा सकती है. हालांकि, यह केवल संभावित स्कोर होगा. फाइनल रिजल्ट UPSC की ओर से जारी किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: BEd वाले बाहर, नहीं भर सकते UP PRT टीचर का फॉर्म, 12000 से ज्यादा वैकेंसी
उम्मीदवार रखें इस बात का ध्यान
आंसर की चेक करने के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़े आगे के अपडेट के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहना चाहिए. परिणाम, कटऑफ और अन्य जरूरी सूचनाएं आयोग की ओर से आधिकारिक रूप से जारी की जाएंगी.
जानें कब हुई थी NDA और CDS परीक्षा?
UPSC ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA-II) 2026 के 394 पदों के लिए आंसर की जारी की है. परीक्षा 13 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी.
UPSC ने 451 पदों के लिए संयुक्त रक्षा सेवा (CDS-II) परीक्षा आयोजित की थी. यह परीक्षा 13 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी.
ये भी पढ़ें: दिसंबर से मार्च तक होंगी ये परीक्षाएं, NTA ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, नोट कर लें पूरा शेड्यूल
